एक्सप्लोरर

'सर्वे और फीडबैक के आधार पर कैंडिडेट का चयन', ' AAP की पहली लिस्ट पर बोले गोपाल राय

Gopal Rai News: दिल्ली के मंत्री और AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर जिन सीटों पर हमने प्रत्याशियों का ऐलान किया है, उनमें 8 सीट पर वर्तमान में आप के विधायक नहीं थे.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है. इस बीच गुरुवार (21 नवंबर) को आम आदमी पार्टी की पहली लिस्ट जारी होने पर दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा किया है कि AAP दिल्ली में बहुमत की सरकार बनाएगी.

दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा, ''आज आम आदमी पार्टी ने 11 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है. इस बार आम आदमी पार्टी में सर्वे और फीडबैक के आधार पर कैंडिडेट का चयन किया गया है.''

दिल्ली में हमलोग बहुमत से सरकार बनाएंगे- गोपाल राय

उन्होंने आगे कहा, ''जिन सीटों पर आज हमने प्रत्याशी का ऐलान किया है, उनमें 8 सीट पर वर्तमान में आप के विधायक नहीं थे. विपरीत परिस्थिति में आम आदमी पार्टी ने काम किया है. अगर दिल्ली में कोई काम कर सकता है तो वो आम आदमी पार्टी है. दिल्ली में हमलोग बहुमत  से सरकार बनाएंगे.''

जनता अरविंद केजरीवाल के काम की चर्चा कर रही- गोपाल राय

गोपाल राय ने ये भी बताया कि गुरुवार (21 नवंबर) को आप की पॉलिटिकल अफेयर कमिटी की बैठक हुई, जिसमें 11 नाम फाइनल हुआ है. उन्होंने कहा, ''11 में से तीन सीट ऐसी हैं, जिसमें वर्तमान में हमारे विधायक हैं. जनता के बीच हमलोग लागातार जा रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमलोग 70 विधानसभा सीट पर पदयात्रा कर रहे थे. जनता अरविंद केजरीवाल के काम की चर्चा कर रही है. दिल्ली में बीजेपी के सांसदों ने कुछ काम नहीं किया है.''

बीजेपी और कांग्रेस से हाल ही में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप (AAP) में शामिल हुए छह नेताओं के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. बता दें कि दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए फरवरी 2025 में चुनाव होने हैं. साल 2020  में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं.

ये भी पढ़ें: Delhi AAP Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, किसे कहां से मिला टिकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget