एक्सप्लोरर

गोपाल राय का BJP पर बड़ा हमला, कहा- दो बेहतरीन मंत्रियों को जेल मे डाला, ED-CBI की जांच पर कही ये बात

Gopal Rai attack on BJP: अगर आपको भ्रष्टाचार से लड़ना है तो उस अरबपति को गिरफ्तार ​कीजिए जिसने देश के अरबों रुपये लूट लिए. आप अच्छे काम को नहीं रोकिए.

Delhi News: दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को दिल्ली सरकार के मंत्रियों की गिरफ्तारी के खिलाफ चलाए गए डोर टू डोर हस्ताक्षर अभियान की समाप्ति पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली को शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल देने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे केजरीवाल सरकार के दो-दो बेहतरीन मंत्रियों को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर जेल में डाला गया. केंद्र और बीजेपी की इस साजिश के खिलाफ 13 मार्च से शुरू आप के डोर टू डोर अभियान को दिल्ली के 10 लाख से ज्यादा लोगों का समर्थन मिला है. 

उन्होंने दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों की गिरफ्तारी को बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया. उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई के इस कार्रवाई को दिल्ली के लोग सही नहीं मानते. मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी सही नहीं है. दोनों बहुत मेहनत से दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल पेश किया. इसके बावजूद उनकी गिरफ्तारी को सही कैसे कहा जा सकता है. 

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना है तो देश के लुटेरों को गिरफ्तार ​कीजिए

उन्होंने केंद्र सरकार और बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई से साफ है कि आप किससे लड़ रहे हैं. अगर आपको भ्रष्टाचार से लड़ना है तो उस अरबपति को गिरफ्तार ​कीजिए जिसने देश के अरबों रुपये लूट लिए. देश के लुटेरे को आपने सोचने पर मजबूर किया कि आपकी की लड़ाई किससे है. आप अच्छे काम को नहीं रोकिए. सिसोदिया और जैन दिल्ली सरकार में महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने मेहतन से अच्छा काम कर उदाहरण पेश किया है. देश और दुनिया में दिल्ली का नाम हुआ.

आप भी काम कीजिए, हमें भी करने दीजिए

गोपाल राय ने कहा कि ​मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से ईडी और सीबीआई ने पूछताछ की, हजारों जगह छापे मारे, रिश्तेदारों, जानकारों, उनके आवास और कार्यालयों पर छापेमारी की, लेकिन जांच के दौरान दोनों के खिलाफ कुछ नहीं मिला. फिर भी दोनों जेल में हैं. केंद्र सरकार को चाहिए कि वो दिल्ली के लोगों की भावनाओं को समझें. पीएम मोदी से हाथ  जोड़कर विनती करता हूं कि दिल्ली वाले एक ही चीज चाहते हैं. आप भी अच्छा काम करें. पीएम नरेंद्र मोदी जी आप लंबी लकीर खींचिए, पर हमें भी काम करने दें. उन्होंने ये भी कहा कि आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार के दो-दो मंत्रियों की गिरफ्तारी के खिलाफ 13 मार्च से डोर टू डोर अभियान शुरू किया था. करीब एक महीने के दौरान दिल्ली के 10 लाख लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखे. दिल्ली की जनता ने इस पत्र में पीएम मोदी से मार्मिक अपील की है. इसमें लोगों के नाम,पते और मोबाइल नंबर भी शामिल हैं. इन चिट्ठियों में लोगों की भावनाएं शामिल हैं. अब हम इन चिट्ठियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास भेजेंगे. ताकि वो दिल्ली वालों की भावनाओं को समझ सकें.

यह भी पढ़ें: Delhi School Education: प्राइवेट स्कूल के मनमाने रवैये पर दिल्ली सरकार सख्त, बार-बार शिकायत पर रद्द होगी मान्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्लीवासियों को उमस ने किया परेशान, जानें आज का मौसम अपडेट
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget