एक्सप्लोरर

DU के पूर्व प्रोफेसर GN साईबाबा का निधन, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस

GN Saibaba Passed Away: दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने हैदराबाद के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली.

GN Saibaba Passed Away: दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर जीएन साईबाबा का शनिवार को निधन हो गया. उन्होंने हैदराबाद के अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली. पैंक्रियाज में पथरी की शिकायत के बाद उनकी सर्जरी हुई थी. वे पोस्ट-ऑपरेटिव की परेशानियों से भी जूझ रहे थे. उनका ईलाज निज़ाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज हैदराबाद में चल रहा था. करीब 10 दिन पहले ही उन्हें इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शनिवार रात करीब आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा और साढ़े 8 बजे के करीब डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बता दें कि जीएन साईबाबा दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर थे. उन्हें गैरकानूनी गतिविधियां कानून (UAPA) के तहत गिरफ्तार किया गया था. उनपर माओवादी संगठनों से संबंध रखने का आरोप लगा था. 

UAPA और भारतीय दंड संहिता के तहत ठहराया था दोषी
महाराष्ट्र की गढ़चिरौली कोर्ट ने 2017 में जीएन साईबाबा को UAPA और भारतीय दंड संहिता के तहत दोषी ठहराया था. जिसके बाद जीएन साईबाबा बॉम्बे हाईकोर्ट में गढ़चिरौली कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी. 14 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने जीएम साईबाबा को रिहा कर दिया था.इसके बाद 15 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बेला त्रिवेदी की विशेष बेंच ने हाईकोर्ट के फैसले को बदल दिया था. कोर्ट का मानना था कि जीएन साईबाबा और अन्य आरोपी राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ गंभीर अपराध के दोषी हैं. 

इसी साल हुई थी रिहाई
इसी साल बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने एक बार फिर जीएन साईबाबा को रिहा कर दिया था. इस दौरान कोर्ट ने कहा था कि इंटरनेट से कम्यूनिस्ट या नक्सल साहित्य डाउनलोड करना और किसी विचारधारा का समर्थक होना UAPA अपराध की श्रेणी में नहीं आता, जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने जीएन साईबाबा की रिहाई के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में PM मोदी के अलावा ये VVIP करेंगे रावण का दहन, बॉलीवुड सितारें भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget