एक्सप्लोरर

Ghaziabad news: बाइक सवार युवकों को रोका तो पुलिसकर्मियों की कर दी लाठी-डंडे से पिटाई, 7 लोगों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर में पुलिसकर्मियों ने गश्ती के दौरान एक चौराहे पर खड़े बाइक सवार युवकों को रोका तो सात लोगों ने दो पुलिसकर्मियों की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने उनका बचाव किया.

Delhi NCR News: गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट (आयुक्तालय) के मोदीनगर थाना इलाके में गश्‍ती पर तैनात दो पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर पीटने और उन्हें घायल करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात करीब 2.30 बजे की है जब ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों ने मोदीनगर कस्बे के गोविंदपुरम पुलिस चौकी इलाके के एक चौराहे पर खड़े बाइक सवार युवकों को रोक लिया.

दोनों पुलिसकर्मियों को देखकर वे सभी वहां से भाग गए और पुलिस ने उनका पीछा किया. कुछ मिनट बाद वे सभी फिर से सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर देखे गए और जब पुलिस ने उनसे पूछताछ करने की कोशिश की, तो उन्होंने उन पर लाठियों से हमला कर दिया. इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों का बचाव किया. घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है.

पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों को पीटा

पुलिस के मुताबिक हमले में मुख्य आरक्षी अजय वीर सिंह और रामपाल सिंह के सिर में चोटें आई हैं. पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) रवि कुमार ने बताया कि जब आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को पीटना शुरू किया तो वहां मौजूद एक चाय की दुकान के मालिक और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें बचाया और विकास (उम्र 24) नामक एक युवक को पकड़ लिया. इस घटना के बाद कुछ और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पूछताछ के दौरान विकास ने अपने साथियों बंटी, अभिमन्यु, हनी, ईशांत और दो अज्ञात के बारे में जानकारी दी.

पुलिस ने मुख्य आरक्षी अजय वीर सिंह की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Weather Update: तेज हवाओं के बीच चढ़ा मौसम का पारा, आसमान साफ रहने से दिल्ली में खिली रहेगी धूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
दिल्ली-NCR में 12 करोड़ की ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, 5 गिरफ्तार
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget