एक्सप्लोरर

NCR School: एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई, मनमाना फीस वसूलने पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

Noida Private Schools Fine: कोरोना के दौर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी पढ़ाई ऑफलाइन रूप से पूरी तरह बाधित रहा था. इसके बाद अभिभावकों ने फीस में छूट को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

Noida Private School News: गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddh Nagar) जिला प्रशासन की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के 100 से अधिक स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. काफी समय पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने यह आदेश जारी करते हुए कहा था कि जिन प्राइवेट स्कूलों ने कोरोना वायरस (Corona Virus) महामारी में भी मनमाना फीस वसूला है, वो 15 फीसदी फीस अभिभावकों को लौटाए. इसके बाद गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन (DFRC) की तरफ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है. वहीं अगर निर्धारित दिनों तक फिर भी फीस को नहीं लौटाते हैं तो 2018 फी रेगुलेशन एक्ट के तहत उनको 5 लाख जुर्माना देना होगा.

कोरोना संकट के दौर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी पठन-पाठन ऑफलाइन रूप से पूरी तरह बाधित रहा था. इसके बाद अभिभावकों ने लगातार विद्यालयों से गुहार लगाई थी कि हालात को देखते हुए उन्हें फीस में छूट दी जाए. अभिभावकों ने कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश अनुसार प्राइवेट स्कूलों को अभिभावकों को 15 फीसदी फीस लौटाना था और इसको लेकर कई बार गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की ओर से इन स्कूलों को नोटिस दी जा रही थी.

हाईकोर्ट के आदेश को किया जा रहा था अनदेखा

इसके बावजूद इन प्राइवेट स्कूलों की ओर से हाईकोर्ट के आदेश को अनदेखा किया जा रहा था. बार-बार अवगत कराने के बाद भी जब इस मामले में विद्यालयों की ओर से अभिभावकों को फीस नहीं लौटाई गई तो गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन की तरफ से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों पर कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इसके अलावा 2018 फीस रेगुलेशन एक्ट के तहत इन स्कूलों की ओर से फीस नहीं लौटाया जाता है तो 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

कोर्ट के आदेश के अनुसार हुई कार्रवाई

इस मामले को लेकर एबीपी लाइव ने डीआईओएस से संपर्क किया. मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के अनुसार हुई है. जिन विद्यालयों ने कोर्ट के आदेश के बावजूद कोरोना महामारी में लिए गए मनमाना फीस को अभी तक नहीं लौटाया था. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश अनुसार नोएडा-ग्रेटर नोएडा के 100 से अधिक स्कूलों पर एक लाख तक का जुर्माना लगाया गया है.

ये भी पढ़ें- Delhi Water Supply: दिल्ली में वाटर सप्लाई को लेकर CM केजरीवाल सख्त, अधिकारियों से कहा- 'आप इस्तीफा देने के...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली-जयपुर हाईवे की ये लेन रहेगी बंद, जानें नया रूट
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
दिल्ली के CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट, 6 लोग झुलसे, 3 की मौत
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget