एक्सप्लोरर

G20 Summit 2023: जी-20 की बैठक के दौरान दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर हुआ साइबर अटैक, इसके पीछे कौन?

G20 Summit Delhi: जी-20 के दौरान तीन दिनों में दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर तीन से चार साइबर हमले का मामला सामने आया है. सभी साइबर हमले कुछ घंटों के भीतर हुए.

G20 Summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान तीन दिनों में दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर तीन से चार साइबर हमले का मामला सामने आया है. सभी साइबर हमले कुछ घंटों के भीतर हुए और हर बार दिल्ली पुलिस की आधिकारिक साईट 10-30 मिनट के लिए अस्थायी रूप से पहुंच के बाहर रही. इस मामले में सोमवार को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि अज्ञात हैकरों के एक समूह, जो खुद को "Team Insane PK" कहते हैं, ने वेबसाइट पर कई बार हमला किया था. 

वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सम्मेलन के दौरान मुंबई पुलिस समेत अन्य सरकारी वेबसाइटों पर भी साइबर हमला हुआ है. जिसके बाद, ऐसे हमलों को रोकने और वेबसाइटों के कार्यों को बहाल करने के लिए शुक्रवार शाम को गृह मंत्रालय स्तर की एक टीम सक्रिय की गई.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ये हैकर्स पाकिस्तान बेस्ड हैं और दो तरीकों से वेबसाइटों को निशाना बना रहे हैं - डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विसेज (डीडीओएस) हमले, जिसमें स्रोत वेबसाइट को डाउन करने के लिए कई सर्वरों का उपयोग किया जाता है और दूसरा विध्वंसक हमले होते हैं. पुलिस ने बताया कि हैकरों ने पहले तरीके का इस्तेमाल कर दिल्ली पुलिस की साइट पर हमला किया. इस दौरान साइट पर "यह सेवा उपलब्ध नहीं है" का संदेश प्रदर्शित हो रहा था.

Delhi News: इन परियोजना पर काम होते ही दिल्ली की सड़कों पर सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां, लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "हमने शिखर सम्मेलन के दौरान कई हमलों का पता लगाया था. हमारी टीमों ने गृह मंत्रालय स्तर के अधिकारियों के साथ काम किया और मिनटों में पूरी तरह से वेबसाइट सफलतापूर्वक बहाल हो गई. हमें पता चला कि यह दिल्ली पुलिस और हमारे देश को बदनाम करने के लिए एक साइबर आतंकी हमला था क्योंकि हम जी-20 की मेजबानी कर रहे थे. ऐसे मामलों में, हम आमतौर पर अपने सर्वर निकाल लेते हैं और सिस्टम बंद कर देते हैं. फिर वायरस को खत्म कर पूरे पोर्टल को बहाल करते हैं.''

महत्वपूर्ण डेटा तक पहुंच गए थे हैकर्स- अधिकारी

अधिकारियों ने कहा कि उनके प्रयासों के बावजूद, फ़ायरवॉल पर फिर से हमला किया गया. पुलिस ने कहा, सभी नागरिक और पुलिस सेवाएं बंद कर दी गईं और महत्वपूर्ण डेटा तक हैकर्स पहुंच गए. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, यातायात पुलिस, आर्थिक अपराध शाखा आदि के लिए कई पोर्टल हैं.

दिल्ली पुलिस की वेबसाईट पर कई नागरिक सुविधा पोर्टल शामिल

दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर नागरिकों, पुलिसकर्मियों, यातायात पुलिस, आर्थिक अपराध शाखा आदि के लिए कई पोर्टल हैं. जिनमें नागरिक पोर्टलों में एफआईआर, शिकायतें, ई-चोरी एफआईआर, आरटीआई जानकारी और अज्ञात व्यक्तियों के बारे में विवरण देखने के विकल्प हैं. इसके अलावा पाए गए और लावारिस वाहनों की जब्ती, पुलिस सेवाओं में जिपनेट, डोजियर, एफएसएल, दोषसिद्धि विवरण, अदालती फैसले, पुलिस परिपत्र, अधिसूचनाएं, आदेश आदि शामिल हैं.

पुलिस ने कहा कि हैकरों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं और जांच की जा रही है. "मामले को डीआरडीओ और सीईआरटी-इन के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है. वे आगे के हमलों को रोकने के लिए काम कर रहे हैं क्योंकि अन्य सरकारी साइटों को भी निशाना बनाया गया है।"

पुलिस ने बताया कि हैकर्स एक टेलीग्राम चैनल चलाते हैं और हमलों की जिम्मेदारी का दावा करते हुए पोस्ट अपलोड किया है. एक पोस्ट में लिखा था, "दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट फिर से बंद हो गई है... दिल्ली पुलिस की फायर-वॉल कहां है... टीम इनसेन पीके."

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget