एक्सप्लोरर

Delhi Weather News: दिल्ली में कोहरे का कहर, जमीन से आसमान तक दिखा असर, रेंग-रेंगकर चले वाहन, सर्दी से बढ़ी ठिठुरन

Weather Update: दिल्ली में एक तरफ सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ कोहरे ने लोगों को परेशान किया है. मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 14 राज्यों में 30 दिसंबर तक कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है.

Delhi Weather News: पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई दे रहा है. सर्दी के साथ कोहरे के कहर ने परेशानी डबल कर दी है. लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए हैं. मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में धुंध की मोटी चादर सड़कों पर दिखाई दे रही है. जिसकी वजह से कई जगह तो विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में तो बुधवार को दिनभर कोहरा छाया रहा.

‘हवाई उड़ानें भी हुईं प्रभावित’
खराब मौसम के कारण बुधवार को दिल्ली हवाई अड्डे से करीब 9 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया. अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्पाइसजेट की तीन उड़ानों और एअर इंडिया की एक उड़ान को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच जयपुर भेज दिया गया. देर शाम विमानन कंपनी विस्तारा ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली उसकी पांच उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया.

विमानन कंपनी ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा कि पटना, हैदराबाद, बेंगलुरु, गुवाहाटी और चेन्नई से राष्ट्रीय राजधानी के लिए उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया. तीन उड़ानों को इंदौर और एक-एक उड़ान को मुंबई और जयपुर भेजा गया. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बुधवार को घना कोहरा छाया रहा. मंगलवार को भी घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ था.

‘कोहरे का रेल यातायात पर पड़ा असर’
राजधानी दिल्ली में कोहरे के कहर से रेलवे भी अछूता नहीं रहा. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे कई ट्रेनें देरी से चलीं. जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्री सर्दी में ट्रेनों का इंतजार करते दिखाई दिए. 

‘30 दिसंबर तक छाई रहेगी घनी धुंध’
राजधानी दिल्ली समेत देश के 14 राज्यों में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तरी मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम,नागालैंड, त्रिपुरा, उत्तराखंड, ओडिशा, असम और मेघालय में 30 दिसंबर तक घनी धुंध छाई रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार यहां विजिबिलिटी रेंज 50 मीटर तक जाने का अनुमान है. 

यह भी पढ़ें: सावधान रहने की जरूरत! दिल्ली में कोरोना वैरिएंट JN.1 की दस्तक, मिला पहला केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget