एक्सप्लोरर

Greater Noida: नोएडा प्राधिकरण  की बेरुखी के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल, मांग पूरी होने तक...

Greater Noida Farmer Protest: ग्रेटर नोएडा के 39 गावों के किसान प्राधिकरण की मनमर्जी के खिलाफ आज हजारों की संख्या में प्रदर्शन करेंगे.

Delhi News: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से चिलचिला देने वाली धूप और भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. गर्मी की वजह से आम जनजीवन बेहाल है. इसके बावजूद दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर आज हजारों किसान अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे. बीते 27 दिनों से ग्रेटर नोएडा के लगभग 39 गांव से अधिक किसान अपनी कई मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के खिलाफ दिन रात धरने पर बैठे हैं. इसको लेकर उन्होंने ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क भी किया है. 

इसके अलावा, किसानों ने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को ज्ञापन भी सौंपा है. किसानों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा उनके अधिकारों और पैतृक संपत्ति को लेकर बेहद मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है. अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता डा. रुपेश वर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान बताया कि लगभग 27 दिनों से हम अपनी कई मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके बावजदू प्राधिकरण द्वारा लगातार हमारी मांगों की अनदेखी की जा रही है. 

प्राधिकरण को किसानों की परवाह नहीं

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रवक्ता डा. रुपेश वर्मा के मुताबिक हमारी मांग में प्रमुख तौर पर 4 गुना सर्किल रेट मुआवजा, भूमिहीन किसानों को प्लाट आवंटित, कृषि क्षेत्र संबंधित विषयों पर किसानों की तत्काल सुनवाई, बच्चों के लिए रोजगार व अन्य संबंधित विषय को लेकर हम दिन-रात प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले हमने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण को भी ज्ञापन सौंपा है. हजारों की संख्या में प्राधिकरण पर पहुंचकर अपना विरोध भी जताया है, लेकिन सिर्फ जांच का भरोसा देते हुए अभी तक प्राधिकरण ने इसके खिलाफ कोई भी मजबूत कदम नहीं उठाए हैं. आज एक बार फिर से ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण पर हजारों की संख्या में भूमिहीन किसान एकत्रित होंगे क्योंकि हमारी मांग में भूमिहीन किसानों से जुड़ा विषय भी शामिल है .

मांग पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन

अखिल भारतीय किसान सभा और अन्य किसान संगठनों के नेतृत्व में यह प्रदर्शन लगातार जारी है. इसके अलावा, ग्रेटर नोएडा के 39 से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को कम्युनिस्ट पार्टी और कांग्रेस पार्टी का भी साथ मिला है. ड. रुपेश वर्मा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान प्राधिकरण को चेतावनी देते हुए कहा कि हम इस भीषण गर्मी में भी आंदोलन करने के लिए बाध्य हैं. यह तब तक जारी रहेगा जब तक हमारे अधिकारों व पूर्वजों की मूल्यवान संपत्ति को लेकर प्राधिकरण द्वारा मजबूत निर्णय नहीं लिया जाता. हमारे इस प्रदर्शन में लगातार किसान संगठन के अलावा महिलाओं और राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिल रहा है. हम यहां सिर्फ अपने अधिकार के लिए बैठे हैं और हमारा यह प्रदर्शन तभी खत्म होगा जब हमारी इन मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा ठोस निर्णय लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: 'CM केजरीवाल उनसे समर्थन मांग रहे हैं जिन्हें भ्रष्ट कहा था', BJP सांसदों का दावा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget