एक्सप्लोरर

Delhi Exit Poll 2024: अरविंद केजरीवाल का अपना एग्जिट पोल, बताया इंडिया गठबंधन को मिलेंगी कितनी सीटें?

Delhi Exit Polls 2024: आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 4 जून को इंंडिया गठबंधन अपने दम पर मजबूत सरकार बना रहा है.

Delhi Exit Poll: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है. अरविंद केजरीवाल ने एग्जिट पोल के जारी होने से पहले दावा किया कि इन लोकसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं. बीजेपी को 220 से भी कम सीटें मिलेंगी.

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि 4 जून को इंंडिया गठबंधन अपने दम पर मजबूत सरकार बना रहा है. इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल लगातार यह दावा करते रहे हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और बीजेपी को हार का सामना करने पड़ेगा.

बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव संपन्न हो गया है.  इसके बाद अलग-अलग चैनलों के एग्जिट पोल भी आने लगे हैं. वहीं लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. वहीं लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिनों की अंतरिम जमानत मिली हुई है, उन्हें अब दो जून को कोर्ट में सरेंडर करना है, हालांकि, उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिसे स्वीकार नहीं किया गया.

जेल जाने से पहले उन्होंने दिल्ली की जनता के नाम एक संदेश दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा, “माननीय न्यायालय ने मुझे चुनाव प्रचार के लिए 21 दिनों की मोहलत दी थी. कल 21 दिन पूरे हो रहे हैं. परसो मुझे सरेंडर करना है. परसो, मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा. मुझे नहीं पता कि ये लोग इस बार मुझे कब तक जेल में रखेंगे, लेकिन मेरे हौसले बुलंद हैं. देश को तानाशाह से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं. जिस पर मुझे फक्र है. हालांकि, इन्होंने कई बार मेरे हौसले तोड़ने की कोशिश की. मुझे झुकाने की कोशिश की, लेकिन ये सफल नहीं हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद PM मोदी ने जारी किया Video, जानें क्या बोले?
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget