एक्सप्लोरर

EPFO E-Nomination: ई-नॉमिनी नहीं बनाया तो PF पासबुक नहीं देख पाएंगे आप, जानिए कैसे कर सकते ऑनलाइन e-Nomination

ईपीएफ खाताधारकों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अब अपने खाते को ई-नॉमिनेशन के साथ जोड़ना जरुरी कर दिया है. इस प्रक्रिया को धारक ऑनलाइन घर बैठे अपनी मर्जी के मुताबिक अपना नॉमिनी बना सकते हैं.

Employees Provident Fund News: दिल्ली, यूपी, बिहार, या फिर राजस्थान, आप जिस भी राज्य में रहते हैं अगर आपके पास पीएफ अकाउंट है तो अब सरकार ने ई- नॉमिनेशन जरुरी कर दिया है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने खाताधारक इसके बिना पीएफ पासबुक नहीं देख पाएंगे. अगर आपने अब तक ऑनलाइन ई-नामिनी नहीं बनाया है, तो जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने ऑनलाइन ई-नॉमिनी बनाने के लिए डेडलाइन बढ़ा दी है. पहले यह तारीख 31 दिसंबर तय हुई थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है.

ईपीएफओ ने डेडलाइन कब तक बढ़ाई, इस बारे में कोई जानकारी स्पष्ट नहीं दी है. हम आपको बता दें कि पहले खाताधारक तक ई-नॉमिनेशन के बिना भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर जाकर आसानी से पीएफ बैलेंस और पासबुक देख सकते थे. गौरतलब है कि ईपीएफ ने अपने खाताधारकों को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया है कि अब खाताधारक ऑनलाइन घर बैठे किसी को अपना नॉमिनी बना सकते हैं.

क्यों है जरुरी और क्या हैं इसके फायदे

खाताधारक की मृत्यु के बाद पैसा उस व्यक्ति तक पहुंच जाता है, जिसे खाताधारक ने अपना नॉमिनी बनाया होता है. EPF और EPS (Employee Pension Scheme) के मामले में भी नॉमिनेशन करना चाहिए ताकि ईपीएफओ (EPFO) मेंबर के निधन पर नॉमिनी को यह फंड दिया जा सके.

EPFO (Employees' Provident Fund Organization) ने अपने मेंबर इंप्लॉइज को ई-नॉमिनेशन की सुविधा दी हुई है. ईपीएफ खाताधारक घर बैठे ऑनलाइन तरीके से नॉमिनी को जोड़ सकता है. ई-नॉमिनेशन की सुविधा का फायदा वही मेंबर उठा सकते हैं, जिनका UAN एक्टिव है और मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक्ड है.

ईपीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन के लिए सबसे पहले नॉमिनी का नाम, पता और खाताधारक के साथ संबंध को बताना होता है. नॉमिनी की जन्मतिथि के साथ यह भी बताना होता है कि पीएफ (PF) खाते में जमा पैसे का कितना फीसदी हिस्सा उसे देना है. नॉमिनी अगर नाबालिग है तो उसके अभिभावक (Guardian) का नाम और पता देना पड़ता है. नॉमिनी का हस्ताक्षर या उसके अंगूठे का निशान देना जरूरी है.

नॉमिनी बनाने के बाद, अगर संबंधित मेम्बर साथ कोई दुर्घटना हो जाती है, तो आपके परिवार को 7 लाख रुपये अनुदान राशि मिलेगी. ऐसे में ई-नॉमिनी बनाना बेहद जरूरी है. बता दें कि सालों से एम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्‍ड इंश्योरेंस स्‍कीम के तह‍त निजी कंपनी अथवा फैक्ट्ररी कर्मचारी के सदस्य को इंश्योरेंस कवर की सुविधा मिलती आ रही है. इसके तहत नॉमिनी को अधिकतम 7 लाख रुपये का इंश्योरेंस कवर होता है यानी अगर किसी कर्मचारी की हादसे या किसी दूसरी वजह से मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को अनुदान राशि मिलती है. बता दें कि एम्पलॉई डिपॉजिट लिंक्‍ड इंश्योरेंस स्‍कीम, 1976 (EDLI Scheme) के तहत दी जाने वाली बीमा राशि की सीमा 7 लाख रुपये है.

इस तरह आप खुद कर सकते हैं 'ई-नॉमिनेशन (e-Nomination) प्रक्रिया

  • EPFO वेबसाइट पर जाकर 'सर्विसेज' सेक्शन में 'फॉर इंप्लॉइज' पर क्लिक करें.
  • अब 'मेंबर UAN/ऑनलाइन सर्विस (ओसीएस/ओटीसीपी) पर क्लिक करें.
  • अब यूएएन और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें.
  • मैनेज' टैब में 'ई-नॉमिनेशन' सिलेक्ट करें.
  • स्क्रीन पर 'प्रोवाइड डिटेल्स' टैब आएगा, 'सेव' पर क्लिक करें.
  • फैमिली डिक्लेरेशन अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करें.
  •  'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करें. एक से ज्यादा नॉमिनी भी ऐड किए जा सकते हैं.
  • किस नॉमिनी के हिस्से में कितना अमाउंट आएगा, इसकी घोषणा के लिए 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करें.
  • डिटेल्स डालने के बाद 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करें.
  • ओटीपी जनरेट करने के लिए 'ई-साइन' पर क्लिक करें. ओटीपी आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा.
  • ओटीपी को निर्धारित स्पेस में डालकर सबमिट कर दें.
  • इसके बाद ई-नॉमिनेशन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Lata Mangeshkar Hospitalized: लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में हुईं भर्ती

Delhi Corona Cases: दिल्ली में कम हुई कोरोना की रफ्तार, CM केजरीवाल बोले- होम आइसोलेशन वालों के लिए चलेगी ऑनलाइन क्लास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget