एक्सप्लोरर

ED Summons: CM केजरीवाल के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- 'आप ED के सामने झुक गए, जवाब देना है तो...'

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने सोमवार को अपने बयान मे कहा, 'सीएम अरविंद केजरीवाल जी अगर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जवाब देना है तो आज ही दे दीजिए.'

Delhi News: दिल्ली आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy) में ईडी (ED) के समन को सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने फिर गैर कानूनी करार दिया है. इस बार उन्होंने इतना जरूर है कि वो ईडी के सवालों का जवाब देंगे. इसके बाद दिल्ली बीजेपी (BJP) नेता हरीश खुराना (harish Khurana) ने सीएम पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा, 'सीएम साहब आप ईडी के सामने झुक गए.' 

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता हरीश खुराना ने सोमवार को अपने बयान मे कहा, 'सीएम अरविंद केजरीवाल जी अगर वीडियो कांफ्रेंसिंग से जवाब देना है तो आज ही दे दीजिए. आप ईडी के सामने झुक गए. ईडी के बहुत सारे सवालों का आपको जवाब देना है.'

ये है बीजेपी नेता का बयान

दिल्ली बीजेपी नेता हरीश खुराना ने कहा, 'जैसाकि लग रहा था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी समन को एक बार फिर स्किप कर गए हैं. यह आठवां मौका है जब उन्होंने कानून का पालन न करते हुए ईडी के सामने पेश नहीं हुए और समन को स्किप करना ही बेहतर समझा है. अब साहब कह रहे हैं कि 12 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी के सवालों का जवाब दूंगा. सीएम अरविंद केजरीवाल जी, उस दिन का क्या कोई मुहूर्त् निकला है?  आपको वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जवाब देना है. ये काम आप आज भी कर सकते हैं. सच यह है कि यह सिर्फ एक बहाना है.'

ईडी से मांगी डेट

बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए. इस बार उन्होंने इतना जरूर कहा है कि वह ईडी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. ईडी से इसके लिए डेट भी मांगी है. उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसी के सामने ऑनलाइन मोड में हाजिर होंगे.

">

जान बूझकर रहे कानून का उल्लंघन

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के मुताबिक सीएम अरविंद केजरीवाल जान बुझकर कानून का उल्लंधन कर रहे हैं. शराब घोटाले में केजरीवाल सरकार ने घोटाला किया है. उन्हें शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सीएम आज रामराज्य बजट की बात कर रहे हैं. आपने दिल्ली को लूटा है. आज पुरा देश राममय है, तो आप राम बजट की बात कर रहे है. आपोक शर्म आनी चाहिए. 

बीजेपी पेश करेगी राम राज्य का बजट

दिल्ली से बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ईडी के सामने सीएम अरविंद केजरीवाल का आज भी पेश न होने पर कहा कि मुझे उनके कानूनी सलाहकार पर तरह आ रहा है. वह जांच एजेंसी से थर थर कांप रहे हैं. कोर्ट कह रहा है की आपको जवाब देना होगा. केजरीवाल ने शराब कांड में बडा घोटाला किया है. अब केजरीवाल बच नहीं पाएंगें. मुख्यमंत्री अगर कानून का पालन नहीं करते हैं, तो यह बहुत बडीं चिंता की बात है. 

उन्होंने ये भी कहा कि अगर ये बजट रामराज्य लाएगा तो इससे पहले वाला क्या था?  2025 में दिल्ली में बीजेपी की सता आएगी और हमलोग रामराज्य का बजट पेश करेंगें. मुझे तरस आ रहा है कि कांग्रेस के बडें चेहर अपने सीट पर नहीं लड रहे है. प्रियंका गांधी दमन और दीव जा रही है.

Delhi: 'पीएम मोदी के नेतृत्व में मातृ शक्ति सुरक्षित, नारी शक्ति वंदन में दिखाई दे रही झलक', वीरेंद्र सचदेवा का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget