एक्सप्लोरर

भूकंप के झटके से फिर कांपी दिल्ली! लगातार दूसरे दिन हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 थी तीव्रता

Earthquake in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई. इसका केंद्र हरियाणा का झज्जर था.

दिल्ली में शुक्रवार (11 जुलाई) को शाम 7 बजकर 49 मिनट 43 सेकेंड पर भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.7 मापी गई. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई. दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भूकंप आया. इससे पहले गुरुवार (10 जुलाई) की सुबह 9 बजकर 4 मिनट पर भूकंप के झटके आए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी. इसका भी केंद्र झज्जर ही था.

'कब आ जाए कुछ पता नहीं चलता'

अर्जुन नाम के एक शख्स ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "भूकंप के झटके महसूस हुए. मैं तो यही बोलूंगा कि जो अभी बड़ी-बड़ी बिल्डिंग में काम कर रहे हैं, वो उससे बचें. जब भूकंप आया तो हम मंडी हाउस में थे. प्राकृतिक आपदा के सामने हम कुछ भी नहीं कर सकते. जो भी है वो तो करने वाला भगवान है. लेकिन फिर भी अपना बचाव करना बहुत जरूरी है. कल भी भूकंप आया था. 10-15 सेकेंड के लिए आया था जब हम ऑफिस में काम कर रहे थे. कब आ जाए कुछ पता नहीं चलता." 

सोशल मीडिया पर भी लोगों ने शेयर किए अनुभव

सोशल मीडिया पर भी भूकंप को लेकर दिल्ली के लोगों ने अनुभव शेयर किए. एक शख्स ने एक्स पर लिखा, "दिल्ली में फिर आज भूकंप के झटके आये. दिल्ली वालों के लिए एक अलग ही मुसीबत है,घर रहें तो भूकंप और बाहर जाये तो बाढ़." एक और यूजर ने लिखा, "कभी भूकंप, कभी थार, कभी कोई और आपदा... मुझे तो लगता है दिल्ली वालों की ज़िंदगी की स्क्रिप्ट किसी बॉलीवुड राइटर ने लिखी है जो हर सीन में एक नया ट्विस्ट चाहता है."

10 जुलाई को मेरठ में भी मसहूस हुए झटके

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक गुरुवार को भूकंप के झटके रोहतक और गुरुग्राम जिलों, पानीपत, हिसार और मेरठ में भी महसूस किए गए. भूकंप से घबराकर कई लोग अपने घरों से बाहर भाग गए. दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होते ही दहशत फैल गई और लोग खुले स्थानों पर इकट्ठा हो गए. लोग अपने घरों से बाहर भागे, कई तो नंगे पैर ही घरों से बाहर निकल पड़े.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget