एक्सप्लोरर

Earthquake In Delhi-NCR: चार दिनों में दूसरी बार हिली धरती, दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए भूकंप के झटके

Delhi-NCR Earthquake News: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र एक बार फिर से नेपाल में था. भूकंप 5.6 की तीव्रता वाला था. इससे पहले शुक्रवार को भी भूकंप आया था.

Delhi-NCR News: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र एक बार फिर से नेपाल (Nepal) में था. भूकंप 5.6 की तीव्रता वाला था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार नेपाल में सोमवार की शाम 16:16 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया. इससे पहले शुक्रवार की रात पूरे उत्तर भारत से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे. इस तरह पिछले चार दिनों में दिल्ली-एनसीआर में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई थी. भूकंप का केंद्र नेपाल में 28.84 डिग्री अक्षांश और 82.19 डिग्री देशांतर पर 10 किमी की गहराई पर था. रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए थे. नेपाल में जान-माल का नुकसान भी हुआ था.

नेपाल में 157 लोगों की मौत

नेपाल में शुक्रवार देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से अधिक घायल हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण नेपाल के जाजरकोट और रुकुम पश्चिम जिलों में भीषण तबाही हुई है और करीब आठ हजार मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें सार्वजनिक तथा निजी मकान शामिल हैं.

महसूस होते रहे हैं भूकंप के झटके

नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में शुक्रवार को आए भूकंप के बाद बेघर हुए हजारों लोग भोजन, कपड़े और दवाओं की कमी का सामना कर रहे हैं, क्योंकि कई स्थानों पर राहत सामग्री और मदद अब तक नहीं पहुंची है. आपदा के पीड़ितों ने अपने मृत रिश्तेदारों का रविवार को अंतिम संस्कार किया. बता दें कि इससे पहले नियमित अंतराल पर दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

ये भी पढ़ें-Delhi Air Pollution: दिल्ली में ऑड-ईवन को BJP ने बताया 'नौटंकी', कहा- 'लोगों को सजा दे रही केजरीवाल सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget