एक्सप्लोरर

दिल्ली: DUSU चुनाव का बजा बिगुल, ABVP ने घोषित की चुनाव समिति, जानें- कब होगा मतदान?

DUSU Election 2025: अभाविप ने DUSU चुनाव 2025 के लिए चुनाव समिति गठित कर दी है जिसकी कमान डॉ. तपन बिहारी को सौंपी गई है. 11 सितंबर को केंद्रीय पैनल की घोषणा की जाएगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बुधवार, 27 अगस्त को अपनी चुनाव समिति की घोषणा कर दी. समिति की कमान अभाविप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तपन बिहारी को सौंपी गई है. साथ ही, समिति में शिवांगी खरवाल, प्रा. मन्नू कटारिया, अश्वनी शर्मा, सार्थक शर्मा, राम कुमार, विपिन उन्नियाल, निधि त्रिपाठी और हर्ष अत्री जैसे कई प्रमुख पदाधिकारी शामिल किए गए हैं.

यह समिति DUSU चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति से जुड़े सभी अहम फैसले लेगी. समिति के गठन के साथ ही संभावित नामों पर चर्चा का दौर शुरू हो चुका है और जल्द ही पैनल को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

छात्रों का विश्वास हमारी ताकत– डॉ. तपन बिहारी

समिति के अध्यक्ष डॉ. तपन बिहारी ने कहा, “दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हमेशा अभाविप पर भरोसा जताया है और यही विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है. हमारा उद्देश्य ऐसे प्रत्याशियों को आगे लाना है जो छात्रों की समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करें.” उन्होंने दावा किया कि ABVP ने कैंपस की बुनियादी सुविधाओं से लेकर शैक्षणिक सुधारों तक, हर मुद्दे पर छात्रों की आवाज बुलंद की है और यही संगठन को लगातार मजबूती देता है.

ABVP का घोषणा पत्र बनेगा छात्रों की आकांक्षाओं का दस्तावेज

वहीं, ABVP दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि इस साल संगठन ने कक्षा से कक्षा अभियान चलाकर सीधे छात्रों से संवाद किया है. उन्होंने कहा, “घोषणा पत्र केवल औपचारिकता नहीं बल्कि छात्रों की आकांक्षाओं का दस्तावेज होना चाहिए. इस बार हमारा घोषणा पत्र उन्हीं सुझावों पर आधारित होगा, जो छात्रों ने हमें बताए हैं.”

11 सितंबर को केंद्रीय पैनल की घोषणा

सार्थक शर्मा ने विश्वास जताया कि 11 सितंबर को जब केंद्रीय पैनल घोषित होगा, तो वह छात्रों की उम्मीदों और भरोसे का सच्चा प्रतिबिंब साबित होगा. उन्होंने कहा कि छात्रों की संतुष्टि और विश्वास ही ABVP की असली पूंजी है.

आपको बताते चलें कि डूसू चुनाव में नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है और नाम वापसी 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक होगी. मतदान 18 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक होगा. वहीं, मतगणना 19 सितंबर को सुबह से शुरू होगी.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Delhi Metro Stations: दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
दिल्ली मेट्रो के स्टेशन बंद किए जाने पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'बेहतर होगा कि...'
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
CJP के आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा आदेश, प्रदर्शन वाली जगह पर यूनिफॉर्म पहनना अनिवार्य
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश
'छात्राओं के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर FIR की मांग', CJP के आंदोलन पर HC में सुनवाई, आया बड़ा आदेश

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget