एक्सप्लोरर

दिल्ली में शुरू हुई DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025, ई-ऑक्शन से मिलेगा घर, जानें कैसे करें आवेदन

DDA Premium Housing News: DDA ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 लॉन्च की, जिसमें LIG से HIG तक के फ्लैट्स ऑनलाइन ई-ऑक्शन से मिलेंगे. रजिस्ट्रेशन 24 सितंबर तक खुले रहेंगे. जानें कैसे करना है अप्लाई.

अगर आपका भी सपना है देश की राजधानी में एक लग्जरी फ्लैट हो आपका अपना, तो दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) लाया है आपके लिए ऐसा ही मौका. DDA ने प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2025 लॉन्च कर दी है. यह योजना पूरी तरह ऑनलाइन ई-ऑक्शन सिस्टम पर आधारित है और 26 अगस्त से 24 सितंबर 2025 तक इसपर अप्लाई कर सकते हैं. 

स्कीम के तहत लो-इनकम ग्रुप (LIG) के फ्लैट्स 38 लाख रुपये से शुरू होकर हाई-इनकम ग्रुप (HIG) अपार्टमेंट्स 2 करोड़ रुपये से ऊपर तक उपलब्ध होंगे. प्रमुख लोकेशन में वसंत कुंज, द्वारका, जसोल और साकेत शामिल हैं.

इस स्कीम की खास बातें

अब पहले की तरह लॉटरी या एलॉटमेंट नहीं, बल्कि प्रतिस्पर्धी बोली (E-Auction) से फ्लैट मिलेंगे. इनमें श्रेणियां हैं- LIG, MIG, HIG, SFS, EHS और गैरेज यूनिट्स. बात करें इनके कीमतों कि तो LIG- 38 लाख से, MIG- 60 लाख से 1.52 करोड़, HIG- 1.98 करोड़ से 2.45 करोड़ तक है. इनके लोकेशन- वसंत कुंज, द्वारका सेक्टर 14, 16B, 19B, जसोल, साकेत, पीतमपुरा आदि है.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आपको DDA के ई-ऑक्शन पोर्टल पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. प्रोसेसिंग फीस ₹2,500 (GST सहित). उसके बाद MD जमा करें, LIG/EHS- ₹4 लाख MIG/SFS- ₹10 लाख, HIG- ₹15 लाख. इसके बाद बारी आएगी बोली लगाने की. लाइव ई-ऑक्शन 6 से 8 अक्टूबर 2025 तक चलने वाला है

महत्वपूर्ण तिथियां

रजिस्ट्रेशन शुरू: 26 अगस्त 2025, अंतिम तिथि (EMD): 24 सितंबर 2025, डेमो ऑक्शन: 3–5 अक्टूबर, लाइव ई-ऑक्शन: 6–8 अक्टूबर

कौन कर सकता है आवेदन?

इसके लिए 18 वर्ष से अधिक वाले उम्र का कोई भी व्यक्ति अप्लाई कर सकता है. अगर दिल्ली में पहले से संपत्ति है फिर भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं गैरेज खरीदने के लिए उसी कॉलोनी में फ्लैट का मालिक होना जरूरी होगा. अगर आरक्षण की बात करें तो SC- 15%, ST- 7.5%, PwD- 5%, युद्ध विधवा/अगली पीढ़ी- 1%, पूर्व सैनिक- 1% आरक्षण दिया गया है.

दस्तावेज जरूरी- पैन कार्ड, आधार/पासपोर्ट/वोटर आईडी, पता प्रमाण (Address Proof), बैंक डिटेल्स, आरक्षण श्रेणी प्रमाणपत्र

क्यों है खास?

यह DDA की अब तक की सबसे पारदर्शी और हाई-टेक हाउसिंग योजना है, जिसमें घर पाने का मौका सीधे लाइव ई-ऑक्शन के जरिए मिलेगा. अगर आप दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह एक बड़ा मौका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget