एक्सप्लोरर

27 सितंबर को होंगे DUSU के चुनाव, 28 को होगी वोटों की गिनती

DUSU Election: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. 27 सितंबर को चुनाव होंगे. इसके लिए नामांकन 17 सितंबर को दाखिल किए जा सकेंगे.

Delhi University Students' Union Election: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) के चुनाव 27 सितंबर को होंगे. वोटों की गिनती अगले दिन 28 सितंबर को होगी. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सोमवार को घोषणा की कि 2024-25 के लिए उसके छात्र संघ चुनाव 27 सितंबर को होंगे. यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी के अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि डूसू चुनाव के लिए नामांकन 17 सितंबर को दाखिल किए जा सकेंगे, साथ ही उन्होंने बताया कि मतगणना 28 सितंबर को होगी.

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर फिलहाल हलचल और तेज हो गई है. चुनाव के ऐलान के साथ ही हर स्तर पर तैयारियां फिलहाल शुरु हो गई है. अलग-अलग छात्र संगठनों ने अपने संपर्क अभियान शुरू कर दिए हैं. 

पिछले साल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष समेत तीन केंद्रीय पैनल चुनाव जीते थे, जबकि कांग्रेस की छात्र शाखा NSUI ने उपाध्यक्ष पद जीता था. पिछले चुनाव में एबीवीपी के उम्मीदवारों ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की थी. एबीवीपी के तुषार डेढ़ा अध्यक्ष बने थे, उन्होंने एनएसयूआई के हितेश गुलिया को हराया था.

पिछली बार डूसू चुनाव (DUSU Election) में करीब 42 फीसदी छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग किया था. पिछले साल दिल्ली विश्वविद्यालय में चार पदों के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे. दिल्ली यूनिवर्सिटी में साल 2023 में तीन साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए थे. 

साल 2023 से पहले डूसू चुनाव 2019-20 में हुआ था. इसके बाद कोरोना संकट के चलते चुनाव नहीं हो पाए थे. साल 2023 चुनाव में तीन साल की देरी के कारण यूनिवर्सिटी प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी थी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के उपाध्यक्ष अभि दहिया ने हाल में आरोप लगाया था कि संघ के अध्यक्ष तुषार डेढ़ा ने डीयू में प्रवेश पाने के लिए फर्जी मार्कशीट का इस्तेमाल किया. उन्होंने आरोप लगाया था कि एबीवीपी से जुड़े डेढ़ा के पास अलग-अलग बोर्ड- माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश बोर्ड और CBSE बोर्ड 12th की दो मार्कशीट हैं.

ये भी पढ़ें:

'अब इनको पता चल गया है कि...', जातिगत जनगणना को लेकर RSS के बयान पर AAP का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR ड्यूटी पर कांग्रेस का आरोप, सरकारी शिक्षकों को काम पर लगाने से बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
शिक्षकों की SIR ड्यूटी पर दिल्ली कांग्रेस का आरोप, कहा- इससे बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-एनसीआर में मानसून मेहरबान, आज भी बारिश के आसार; जानें IMD का अपडेट
Delhi News: 400 करोड़ से बदलेगी दिल्ली के चिड़ियाघर की तस्वीर, अब कांच के पार से बेहद करीब दिखेंगे वन्यजीव
400 करोड़ से बदलेगी दिल्ली के चिड़ियाघर की तस्वीर, अब कांच के पार से बेहद करीब दिखेंगे वन्यजीव
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा
BAT-BMS ऐप से चलते-चलते कैसे बंद हो सकता है ई-रिक्शा? जानिए एक्सपर्ट ने क्या कहा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
UP Weather Today: यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में मानसून का असर, इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
Welcome To The Jungle BO Day 8: 'अल्फा' के आते ही घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये बड़ा रिकॉर्ड
8वें दिन घटी ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई, लेकिन बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी को लेकर टीकाराम जूली ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 85% काम हमने कराया
Explained: क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, पेट्रोलियम मंत्री के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या इंतजार करूं'?
क्या आपकी गाड़ी के इंजन को सड़ा रहा इथेनॉल, सरकार के बयान पर क्यों सोचें- 'भराऊं या सब्र करूं'?
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget