एक्सप्लोरर

Sneha Debnath Suicide: 'असफल और बोझ...', सामने आया DU की छात्रा स्नेहा देबनाथ का सुसाइड नोट

Sneha Debnath Suicide: दिल्ली यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय स्नेहा देबनाथ ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से यह कदम उठाने और जीवन के असहनीय होने की बात कही है.

दिल्ली यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय छात्रा स्नेहा देबनाथ ने सिग्नेचर ब्रिज से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. बीते 6 दिन से उसकी तलाश की जा रही थी. पुलिस को स्नेहा का शव सिग्नेचर ब्रिज के नीच यमुना में मिला. अब उसका सुसाइड नोट सामने आया है, जिसमें छात्रा ने लिखा है कि वह किसी के दबाव में नहीं बल्कि अपनी मर्जी से जान दे रही है. 

पुलिस को स्नेहा देबनाथ का जो सुसाइड नोट मिला है, वो अंग्रेजी में है, जिसमें लिखा है, "हेलो, यह पूरी तरह से मेरा फैसला था. मैंने किसी के दबाव में आकर कोई कदम नहीं उठाया है. मैंने 7 जुलाई की सुबह दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर अपनी जान देने का फैसला किया है. मैं खुद को असफल और एक बोझ महसूस करती हूं."

'जिंदगी जीना असहनीय हो रहा था'
स्नेहा देबनाथ ने आगे लिखा, "मैंने इस जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया है, क्योंकि मेरे लिए यह असहनीय हो रहा था. यह किसी और की नहीं, बल्कि सिर्फ मेरी गलती है. मेरे सुसाइड केस में कोई गड़बड़ी नहीं है, यह पूरी तरह से मेरा फैसला है." सुसाइड नोट के नीचे छात्रा ने अपना नाम भी लिखा है. 

कैब में जाने से पहले पड़ोसी से मिली थी स्नेहा
पर्यावरण कॉम्प्लेक्स, जहां स्नेहा देबनाथ रहती थी, वहां के एक पड़ोसी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि वह 7 जुलाई को नॉर्मल ही लग रही थी. उसे देखकर ऐसा नहीं लगा कि उसे कोई परेशानी है. उन्होंने बताया, "7 तारीख की सुबह, उसके गायब होने से पहले मेरी उससे मुलाकात हुई थी. वह एकदम ठीक लग रही थी. बस फोन पर बात कर रही थी. मुझे ऐसा एहसास नहीं हुआ कि उसे कोई प्रॉब्लम है."

पड़ोसी ने बताया कि 7 जुलाई की सुबह 5-5.30 बजे जब वह कैब में बैठकर निकली थी, तब उनकी मुलाकात हुई थी. 

डिस्क्लेमर: पाठक के लिए यह जानना जरूरी है कि अगर कभी भी आपको आत्महत्या या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आएं, तो तुरंत घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
अंकित शर्मा हत्याकांड: भाई अंकुर का दर्द, बोले- भाई ड्यूटी पर था, अब फांसी और शहीद का दर्जा चाहिए
अंकित शर्मा हत्याकांड: भाई अंकुर का दर्द, बोले- भाई ड्यूटी पर था, अब फांसी और शहीद का दर्जा चाहिए
E20 पर घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी, करना होगा ये काम
E20 पर घमासान के बीच अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं की लगाई ड्यूटी, करना होगा ये काम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम

वीडियोज

Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)
Jagadhatri:😒Jagadhatri और Shivay की Bonding देख जल-भुन गईं Tapasya,रच रही हैं नई साजिशें #sbs
FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
होर्मुज में ईरान के अटैक से गई भारतीय की जान तो गुस्से में बोला भारत- 'जहाजों को निशाना बनाना बंद करो'
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
राम मंदिर चढ़ावा गिनती के लिए अब टेबल की जगह दरी का इस्तेमाल, बिना पॉकेट वाला ड्रेस कोड अनिवार्य
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- '85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा'
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget