एक्सप्लोरर

Delhi News: शराब की बुरी लत ने ली जान, नशे की हालत में नाले में गिरा शख्स, हुई मौत

Delhi News: शख्स की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि मामले में विवेचना की कार्यवाही की जा रही है.

Delhi News: गुरुवार सुबह रोहिणी (Rohini) के बुद्ध विहार इलाके में एक  35 वर्षीय शख्स का शव (Dead Body) मिला. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान राजेंद्र के रूप में हुई है.  पुलिस के मुताबिक राजेंद्र बेरोजगार था और शराब का आदी था. पुलिस ने आशंका जताई कि हादसे के वक्त राजेंद्र ने शराब पी रखी होगी और सड़क के किनारे बने नाले के पास बैठने के बाद अचानक वह नाले में गिर गया होगा.

पुलिस बोली- शख्स की मौत के पीछे किसी साजिश के संकेत नहीं
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी जब स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी विजय विहार पुलिस स्टेशन में दी गई, तब पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को नाले से बाहर निकाला गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं.  पुलिस ने यह भी बताया कि पूछताछ के दौरान उन्हें राजेंद्र की मौत के पीछे किसी प्रकार की साजिश का भी कोई संकेत नहीं मिला है और पीड़ित के शव को डॉ. बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं. उन्होंने कहा कि मामले में विवेचना की कार्यवाही की जा रही है.

दिल्ली के नजफगढ़ में 23 वर्षीय शख्स की हत्या

वहीं एक अन्य मामले में दिल्ली के नजफगढ़ में एक 23 वर्षीय शख्स की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में  चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि मृतक 23 वर्षीय शख्स के आरोपियों में से एक की बहन साथ संबंध थे, जिसकी वजह से आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

एक आरोपी की बहन से थे मृतक के संबंध

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि मृतक उनका दोस्त था, लेकिन वह मुख्य आरोपी की बहन के साथ रिलेशनशिप में था जिसने उससे कहा था कि वह उसकी बहन से रिश्ता खत्म कर दे, जब वह नहीं माना तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: महिला कांग्रेस ने निकाली आक्रोश रैली, केंद्र के बजट को बताया 'जन विरोधी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का निशाना, हर्ष मल्होत्रा बोले- 'राष्ट्रीय गीत...'
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
'विकसित भारत 2047' में दिल्ली निभाएगी बड़ी भूमिका, CM रेखा गुप्ता ने बताया विजन
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget