एक्सप्लोरर

आजादपुर सब्जी मंडी के पास अज्ञात लोगों से बहस के बाद खूनी खेल, डबल मर्डर से इलाके में सनसनी

Delhi Double Murder: नई दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां बदमाशों ने चाकू से हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया. इलाके में दहशत का माहौल है.

Double Murder In Adarsh Nagar: नई दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने लोगों के बीच सनसनी मचा दी है. 21 अप्रैल 2025 की रात करीब 12:45 बजे पुलिस को बीजेआरएम अस्पताल से एक मेडिको-लीगल केस (एमएलसी) की सूचना मिली. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों के बीच इस वारदात को लेकर डर और अफरा-तफरी का माहौल है.

2 शख्स की मौत तीसरा घायल, घायल की हालत

नार्थ वेस्ट डिस्ट्रिक के डीसीपी भीष्म सिंह (आईपीएस) के अनुसार यह खौफनाक घटना आजादपुर सब्जी मंडी के पास मुख्य जीटीके रोड पर लाल बत्ती के पास हुई. मरने वालों की पहचान कमल और अमजद के रूप में हुई है. कमल महेंद्र पार्क का रहने वाला था और पेशे से ड्राइवर था. वहीं, अमजद शकूरपुर का निवासी था. दोनों को चाकू से एक-एक वार किया गया था और अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

इसके अलावा, एक तीसरा शख्स अभिद जो कि वागाबॉन्ड का रहने वाला है, इस हमले में घायल हुआ. अभिद के दाहिने हाथ पर चाकू से वार किया गया था और वह अभी अस्पताल में इलाज करवा रहा है.

घायल अभिद ने खोला हत्या का राज 

पुलिस को दिए बयान में घायल अभिद ने बताया कि आजादपुर सब्जी मंडी के पास लाल बत्ती पर दो अज्ञात लोगों से उनकी बहस हो गई, जो देखते ही देखते खूनी खेल में बदल गई. अभिद के मुताबिक, इन दो अनजान हमलावरों ने उन पर और उनके साथियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में कमल और अमजद की जान चली गई, जबकि अभिद किसी तरह बच गया.

पुलिस ने दर्ज किया मामला और जांच जारी

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की.आदर्श नगर थाने में एफआईआर नंबर 325/24 दर्ज की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब उन दो अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ के जरिए इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. देखना होगा कि क्या जल्द ही इन हमलावरों को पकड़ा जा सकेगा और इस सनसनीखेज मामले का सच सामने आ पाएगा. 

इलाके में वारदात के बाद दहशत का माहौल

इस डबल मर्डर की घटना के बाद आजादपुर और आसपास के इलाकों में डर का माहौल बन गया है.स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.  पुलिसने कहा घायल अभिद का बयान मिला है, जिसके आधार पर हम जांच कर रहे हैं. हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं. जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा. 

इसे भी पढ़ें: Delhi: पृथ्वी दिवस पर दिल्ली BJP का 'बत्ती बंद' मुहिम, लोगों को बताया कैसे करें बिजली की बचत?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मानीं मांगें! 8 दिन बाद खत्म हुई NSUI की भूख हड़ताल
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget