एक्सप्लोरर

Delhi: पृथ्वी दिवस पर दिल्ली BJP का 'बत्ती बंद' मुहिम, लोगों को बताया कैसे करें बिजली की बचत?

Delhi News: पृथ्वी दिवस पर दिल्ली बीजेपी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 5 मिनट के लिए लाइटें बंद रखीं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 'बत्ती बंद' मुहिम में भाग लिया.

Delhi Latest News: पृथ्वी दिवस के अवसर पर दिल्ली में बीजेपी ने बिजली की बचत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने मंगलवार शाम  8 बजे से  8  बजकर  5 मिनट तक पार्टी के प्रदेश कार्यालय की सभी लाइटें और बिजली उपकरण बंद किए. यही पहल उनके निवास पर भी दोहराई गई, जहां परिवार के सदस्यों ने मिलकर पांच मिनट की प्रतीकात्मक 'बत्ती बंद' मुहिम में भाग लिया.

इस अभियान का आह्वान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया था. उनके आग्रह पर केंद्रीय राज्य  मंत्री  हर्ष  मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री  पवन राणा, दिल्ली के सभी बीजेपी सांसद‑विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने अपने‑अपने घरों और कार्यालयों में बिजली बंद रखकर पृथ्वी के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई.

पृथ्वी और पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहा है- वीरेंद्र सचदेवा

मीडिया से बातचीत के दौरान सचदेवा ने कहा, “बिजली उपकरणों का अंधाधुंध उपयोग पृथ्वी और पर्यावरण को क्षति पहुंचा रहा है. जब हम अनावश्यक बिजली जलाते हैं, तो ऊर्जा संसाधनों की बर्बादी के साथ‑साथ प्रदूषण भी बढ़ता है. पांच मिनट की यह पहल छोटी लग सकती है, लेकिन यह लोगों में जागरूकता पैदा करने का एक मजबूत तरीका है.”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रोजमर्रा में भी बिजली की बचत करें, जैसे कमरे से निकलते समय लाइट‑पंखा बंद करना, ऊर्जा‑कुशल LED बल्ब और पांच‑स्टार रेटिंग वाले उपकरण इस्तेमाल करना, साथ ही दिन के समय नेचुरल लाइट का ज्यादा उपयोग करने की सलाह भी दी. इससे न सिर्फ बिजली बिल कम होगा, बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाकर पृथ्वी को सुरक्षित रखने में भी मदद मिलेगी.

पार्टी नेताओं का मानना है कि ऐसे छोटे‑मोटे कदम मिलकर बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं. उन्होंने कहा “पृथ्वी हमारी एकमात्र धरोहर है. इसके संरक्षण की जिम्मेदारी हम सबकी है,” सचदेवा ने कहा इस संकल्प के साथ दिल्ली भाजपा ने नागरिकों को भी पर्यावरण‑हितैषी कदम अपनाने का आग्रह किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली में दिनदहाड़े 75 लाख की लूट का खुलासा, पूर्व कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
'मुसलमान ज्यादा चीनी खा रहा है इसलिए...', संजय सिंह का BJP पर तंज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget