एक्सप्लोरर

Stray Dogs: आवारा कुत्तों से हैं परेशान? नोएडा अथॉरिटी के इस कदम से लोगों को मिलेगी राहत

Noida Dog Shelter: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं. हाल में कुत्तों के काटने और इससे मौत के कई मामले सामने आए हैं. इसके बाद नोएडा अथॉरिटी की तरफ से कई पहल की जा रही है.

Delhi-NCR Stray Dogs: दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों के आतंक ने लोगों को भयभीत कर दिया है. बीते दिनों हुई घटनाओं ने इन जानवरों के खौफ को लोगों के मन में इस कदर बैठा दिया है कि अब वह अपने बच्चों के साथ रास्ते में चलने से भी डरते नजर आ रहे हैं. इसी बीच नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) की तरफ से एक अच्छी पहल की गई है. अथॉरिटी ने डॉग शेल्टर का शुभारंभ किया है. यह उत्तर प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर होगा, जहां इनके खाने-पीने-रहने और आवश्यक इलाज के लिए पूरे बेहतर इंतजाम किए जाएंगे. नोएडा सेक्टर 50 (Noida Sector 50) में उत्तर प्रदेश (UP) का पहला डॉग शेल्टर का उद्घाटन किया गया है.

नोएडा अथॉरिटी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यहां पर अस्वस्थ और खूंखार कुत्तों का अच्छी तरह से देखभाल किया जाएगा. उनके खाने-पीने-रहने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का इंतजाम होगा. इससे पहले नोएडा के अलग-अलग सोसाइटी में खूंखार कुत्तों के आतंक ने लोगों को परेशान कर दिया है. इनकी संख्या बढ़ने की वजह से और देखभाल न मिलने के कारण यह जानवर आम लोगों पर भी हमलावर होते थे, लेकिन अब इनका डॉग शेल्टर में पूरी तरह से देखभाल किया जाएगा. इस शेल्टर होम में नियमित तौर पर खान-पान और इलाज के लिए कर्मचारी रहेंगे.

नोएडा अथॉरिटी की तरफ से लगाया जा सकता हैं जुर्माना

आवारा कुत्तों के इंतजाम को लेकर नोएडा अथॉरिटी की तरफ से अनेक पहल की जा रही है. इसके लिए लोगों को भी हिदायत दी जा रही है कि उनके निर्धारित फीडिंग पॉइंट पर ही पानी या खाना खिलाया जाए. किसी भी प्रकार का छेड़छाड़ या इन नियमों का उल्लंघन करने पर उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है. इसके अलावा आने वाले समय में नोएडा के अलग-अलग सेक्टर में और भी डॉग शेल्टर खोलने की योजना बनाई जा रही है.

ये भी पढ़ें- Stray Dogs Terror: दिल्ली के कुत्ते हो रहे खूंखार, 1 महीने में 1400 लोगों को बनाया शिकार, तलब किए गए MCD कमिश्नर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 1 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की डेट आगे बढ़ी, कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget