एक्सप्लोरर

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकतों को रोकने के लिए DMRC सख्त, शरारती तत्वों पर अब ऐसे लगेगा लगाम

Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो में एक युवक के मस्टरबेट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया है.

DMRC: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) कनेक्टिविटी की चर्चा देश सहित पूरी दुनिया में की जाती है. खासतौर पर राजधानी के लोगों के लिए यह लाइफ लाइन की तरह है लेकिन पिछले कुछ दिनों से असामाजिक तत्वों के गैर जिम्मेदाराना हरकत की वजह से मेट्रो सफर की अनुशासन वाली छवि को एक झटका लगा है. अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए दिल्ली मेट्रो के आपत्तिजनक वीडियो के बाद भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड की संख्या को बढ़ाने के साथ-साथ चेकिंग अभियान को तेज करने का निर्णय लिया गया है.

दिल्ली मेट्रो में आपत्तिजनक हरकत रोकने को लेकर एबीपी लाइव ने डीएमआरसी से बातचीत की. जानकारी मिली कि डीएमआरसी की ओर से दिल्ली मेट्रो में बढ़ते ऐसे अश्लील हरकतों को रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वायड की संख्या बढ़ाने के साथ ही साथ चेकिंग और निगरानी को और भी सख्त करने का निर्णय लिया गया है. लाखों की संख्या में मेट्रो में यात्री सफर करते हैं. इस दौरान यह मुमकिन नहीं कि सभी यात्रियों पर नजर रखी जाए इसलिए दूसरे जिम्मेदार यात्रियों का सहयोग भी आवश्यक है.

डीएमआरसी ने यात्रियों से की ये अपील

डीएमआरसी की ओर से दूसरे जिम्मेदार यात्रियों से भी अपील की गई है कि अगर मेट्रो में कोई भी ऐसी आपत्तिजनक हरकत करते हुए यात्री दिखे तो कोच में स्थित इमरजेंसी बटन दबाकर ट्रेन ऑपरेटर को इसकी सूचना तुरंत देनी चाहिए. ऐसे लोगों की हरकत को रोकने के लिए दूसरे यात्रियों की तत्परता बहुत जरूरी है क्योंकि बेहद कम समय में अगर डीएमआरसी को इसकी शिकायत मिलती है तो सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों की मदद से ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई हो सकेगी.

अश्लील वीडियो वायरल मामले में दर्ज हुई एफआईआर

बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में एक युवक का बेहद आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए आईजीआई एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज किया है. इसके साथ ही डीएमआरसी ने भी लोगों से अपील की है कि हम मेट्रो विस्तार और यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं और ऐसे असामाजिक तत्वों के हरकतों की वजह से मेट्रो की छवि प्रभावित होती है. इसलिए दूसरे यात्रियों से भी अपील है कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ऐसे लोगों पर उपलब्ध निकटतम व्यवस्था के अनुसार तुरंत शिकायत करें जिसे डीएमआरसी और पुलिस प्रशासन इन पर तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम हो सके.

ये भी पढ़ें- Delhi: दिल्ली में ओवरटाइम काम करने का मिलेगा दोगुना पैसा, केजरीवाल सरकार ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget