एक्सप्लोरर

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद JLN स्टेडियम की हालत बिगड़ी, लगा कचरे का अंबार

Diljit Dosanjh Concert: जेएलएन स्टेडियम में एक तरफ रनिंग ट्रैक पर एथलीट प्रैक्टिस कर रहें है तो दूसरी ओर कचरे, पानी की बोतलें कोल्ड ड्रिंक के केन, जूस की बोतलें अभी भी उसी ट्रैक पर बिखरी पड़ी हैं.

Delhi News: मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का शनिवार और रविवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कंसर्ट में हजारों की संख्या में दिलजीत के प्रशंसक पहुंचे. दिलजीत दोसांझ को देखने के लिए फैंस का फी उत्सुक दिखाई दिए. लेकिन शो के बाद जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का जो हाल हुआ वो बेहद ही निराशाजनक है. 

खेल प्रशिक्षण के लिए पवित्र माने जाने वाला जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिलजीत के शो के बाद की गई गंदगी पर रो रहा है. जेएलएन स्टेडियम, जो आमतौर पर खेलों और खेल प्रशिक्षण के लिए आरक्षित होता है, कार्यक्रम के बाद बेहद गंदगी की स्थिति में छोड़ दिया गया.

चारों तरफ कचरे का अंबार
स्टेडियम में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. बात चाहे रनिंग ट्रैक की हो या फील्ड क्षेत्र की हर जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है. कहीं कहीं तो बीयर और शराब की बोतलें भी पड़ी मिलीं हैं. 

कचरे के बीच की प्रैक्टिस
एबीपी न्यूज़ जब स्टेडियम पहुंचा तो देखा कि एक तरफ रनिंग ट्रैक पर एथलीट प्रैक्टिस कर रहें है तो दूसरी ओर कचरे, पानी की बोतलें कोल्ड ड्रिंक के केन, जूस की बोतलें अभी भी उसी ट्रैक पर बिखरी पड़ी हैं.

वहीं रविवार (27 अक्टूबर) को दिलजीत दोसांझ के नई दिल्ली में आयोजित "दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर" के दूसरे शो में प्रशंसकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी. सिंगर दोसांझ ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो घंटे के कार्यक्रम में लगभग 40,000 दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. उन्होंने 'पंच तारा', 'डू यू नो', 'गोट', 'प्रॉपर पटोला', 'हस हस', 'लेमनेड', 'किन्नी किन्नी', 'नैना', 'इक कुड़ी', 'क्लैश', 'लवर', 'खुट्टी' और 'पटियाला पैग' जैसे सॉन्ग परफोर्म किए.

दिलजीत दोसांझ ने दिन के अपने पहले कार्यक्रम के बाद खचाखच भरे स्टेडियम में कहा, "मैं चाहता हूं कि आप सभी बड़े सपने देखें. कृपया जितना संभव हो उतना बड़ा सपना देखें. हम अपने सपनों को पूरा करने के लिए पैदा हुए हैं. बड़े सपने देखो दोस्तो. अगर मैं कर सकता हूं, तो आप भी कर सकते हैं."

ये भी पढ़ें

'BJP शासित राज्यों को पंजाब से...', दिल्ली प्रदूषण के मुद्दे पर बोले AAP विधायक दिलीप पांडेय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोर्ट ने उमर खालिद को दी राहत, परिवार से हफ्ते में दो बार कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात
कोर्ट ने उमर खालिद को दी राहत, परिवार से हफ्ते में दो बार कर सकेंगे वीडियो कॉल पर बात
Delhi SIR News: दिल्ली में एसआईआर की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ी, जानें अब कब आएगा फाइनल वोटर लिस्ट?
AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल, MCD में बढ़ी ताकत
AAP को झटका, सिविल लाइंस के पार्षद विकास टांक BJP में शामिल, MCD में बढ़ी ताकत
दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, इस विधेयक को मिली मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगी ये सुविधाएं
दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, इस विधेयक को मिली मंजूरी, अब तय समय में मिलेंगी ये सुविधाएं

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget