एक्सप्लोरर

'आयुष्मान आरोग्य मंदिर की जगह डॉ. अम्बेडकर स्वास्थ्य केंद्र नाम रखे मोदी सरकार', देवेंद्र यादव ने रखी मांग

Delhi Politics: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य मंदिर रखने की आलोचना की है.

Delhi News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदलकर “आयुष्मान आरोग्य मंदिर” रखने से दिल्ली वालों के स्वास्थ्य की स्थिति में कोई सुधार नहीं होने वाला. उन्होंने कहा कि अगर वास्तव में सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करना चाहती है तो इन क्लीनिकों का नाम “डा. भीमराव अम्बेडकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र” रखा जाना चाहिए.

देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार का 1139 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोलने का लक्ष्य भी एक तरह की अतिशयोक्ति है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने 10 साल में 1000 मोहल्ला क्लीनिक खोलने का वादा किया था, लेकिन केवल 533 क्लीनिक ही बन पाए, और वे भी खस्ताहाल रहे.

'नाम बदलकर अपनी उपलब्धि गिनवाना मकसद है'
उन्होंने यह भी कहा कि मोहल्ला क्लीनिकों में भ्रष्टाचार किसी से छिपा नहीं है. ऐसे में सिर्फ नाम बदलने से नहीं, बल्कि मौजूदा क्लीनिकों की स्थिति सुधारने की जरूरत है. यादव ने बीजेपी पर भी आम आदमी पार्टी जैसी राजनीति करने का आरोप लगाया, जिसमें जनता के स्वास्थ्य की चिंता नहीं बल्कि सिर्फ नाम बदलकर अपनी उपलब्धि गिनवाना मकसद है.

'पूरी तरह जल्दबाजी का फैसला है'
देवेन्द्र यादव ने याद दिलाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2013-14 तक दिल्ली में 450 डिस्पेंसरी थीं, जिनमें एलोपैथिक डिस्पेंसरी, मोबाइल हेल्थ क्लीनिक और स्कूल हेल्थ स्कीम शामिल थीं. आम आदमी पार्टी ने इन्हें बंद कर मोहल्ला क्लीनिक खोले, जिनकी संख्या 2022-23 में घटकर 228 रह गई. उन्होंने बीजेपी पर भी तंज कसते हुए कहा कि तीन महीनों में 70 आरोग्य मंदिरों के उद्घाटन का लक्ष्य पूरी तरह जल्दबाजी का फैसला है.

'गरीबों के इलाज के लिए समर्पित रहना चाहिए'
यदि आम आदमी पार्टी 11 साल में केवल 545 मोहल्ला क्लीनिक ही खोल पाए, तो बीजेपी सरकार कैसे एक साल में 1139 आरोग्य मंदिर खोल पाएगी? देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी की घोषणा, “50 हजार की आबादी पर एक बड़ा आरोग्य मंदिर और 15 हजार की आबादी पर एक छोटा आरोग्य मंदिर बनाया जाएगा, जिसमें मुफ्त दवाइयां और जांचें उपलब्ध होंगी'',.
 
उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली वालों को गुमराह करने वाली है. उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजेपी को दिखावे की राजनीति छोड़कर, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और गरीबों के इलाज के लिए समर्पित रहना चाहिए, ताकि डा. भीमराव अम्बेडकर के सपनों का समाज बनाया जा सके.

ये भी पढ़ें: लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ पर भजन गायक कन्हैया मित्तल का निशाना, 'जैसे पाकिस्तान वाले तुम्हें चाह रहे हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget