एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को लेकर देवेन्द्र यादव ने सरकार पर उठाए सवाल, 'दावे निकले कागजी'

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण की बढ़ती समस्या को लेकर बीजेपी की सरकार पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं, जिसमें कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सरकार की नाकामी पर चिंता जताई है.

Delhi Politics: दिल्ली में गुरुवार (16 मई) को प्रदूषण स्तर की स्थिति को लेकर विपक्ष की तरफ से बीजेपी की दिल्ली सरकार पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, एक तरफ प्रदूषण के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष आतिशी की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर सवाल पूछे गए हैं, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी सवाल खड़े किए और उन्होंने इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों को ही घेरा.

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बाद बीजेपी की सरकार भी दिल्ली में प्रदूषण के प्रकोप को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, यह हालात तब है जब पिछले दिनो एक दो दिन छोड़कर बारिश हुई है या बौछारे चली. पिछले दो दिन से प्रदूषण खतरनाक स्तर पर आंका गया है, जबकि न तो पराली जलाई जा रही है और न सर्दी का मौसम है. हवा में पीएम 2.5 तत्व बढ़ने से एक्यूआई 340 तक पहुंच गया है, जिससे दिल्लीवालों की स्वास्थ्य समस्या बढ़ने वाली है. यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार को तुरंत आपातकालीन बैठक बुलाकर प्रदूषण को रोकने के उपाय जमीनी स्तर पर लागू करने चाहिए ताकि दिल्ली वालों स्वच्छ हवा मिल सके .

'दिल्ली एक बार फिर गैस चेंबर बन रही है'
देवेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदूषण का मुख्य कारण टूटी सड़कों से उड़ने वाले धूल कण, भारी यातायात में वाहनों से निकलने वाली जहरीली हवा, लैंडफिल पर जलाई जा रहा कचरा जो लगातार प्रदूषण बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है, रेखा गुप्ता सरकार इससे निपटने में सक्षम नही दिखाई देती है. जबकि विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने दिल्ली को विकसित दिल्ली, स्वच्छ और हरित दिल्ली बनाने का दावा किया था. लेकिन प्रदूषण के कारण दिल्ली एक बार फिर गैस चैंबर बन रही है.

दिल्ली सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
देवेन्द्र यादव की तरफ से दिल्ली सरकार के कामकाज और दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के स्वच्छ व क्लीन शहर बनाने के दावे पर सवाल खड़े किए गए हैं. उन्होंने कहा कि जब मई के महीने में प्रदूषण न के बराबर होता है पिछले तीन सालों की तुलना में मई मध्य में सबसे खराब प्रदूषण के प्रकोप से लोग जूझ रहे है, जबकि प्रदूषण मंत्री सिरसा दिल्ली को स्वच्छ व क्लीन शहर बनाने का दावा कर रहे है.

'सब सिर्फ चुनावी जुमले बनकर रहे गए'
रेखा गुप्ता सरकार प्रदूषण को रोकने का दावा तो कर रही है, लेकिन प्रदूषण रोकथाम के कारण को नियंत्रित करने की कोशिश तक नहीं कर रही है. सरकार की असंवेदनशीलता के चलते लोगों को सांस लेने में समस्या हो रही है और लोग फेंफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है. देवेन्द्र यादव ने कहा कि बीजेपी ने वादा किया था कि यह हर नगर निगम वार्ड में हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जल-झरने वाली मशीनों में सड़क-स्वीपिंग मशीनों को तैनात करेगा, और आनंद विहार, मुंडका, आर.के. पुरम आदि जैसे अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों में भी इस तरह की मशीनों को तैनात करेगी, लेकिन यह कुछ भी नहीं है, सब सिर्फ चुनावी जुमले बनकर  रहे गए.

ये भी पढ़ें: तुर्किए के बहिष्कार के बीच देश के बड़े व्यापार संगठन ने साफ किया रुख, कहा- 'यह संकल्प लिया है कि...'

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
CJP के सौरव-रांका की बेल पर केजरीवाल हुए खुश, सलाह देते हुए बोले- 'ऐसे ही...'
Delhi SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे
दिल्ली SIR: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए आए 4.56 लाख आवेदन, 1.15 लाख निपटे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget