एक्सप्लोरर

'BJP भी पशुधन का संरक्षण करने की बजाय लीपापोती कर रही', रेखा सरकार पर कांग्रेस का निशाना

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो यहां के किसान परिवारों और पशुपालकों का जीवन और मुश्किल हो जाएगा.

Devender Yadav On Rekha Gupta Govt: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में पालतू पशुओं और डेयरी के खिलाफ बीजेपी सरकार की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में धीरे-धीरे खेती खत्म हो रही है और किसान परिवार अपने गुजारे के लिए एक-दो दुधारू जानवर रखकर जीवन चला रहे हैं, लेकिन यह सरकार की आंखों में खटक रहा है.

देवेन्द्र यादव ने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमें समझ नहीं आता कि बीजेपी सरकार दिल्ली वालों को शुद्ध दूध क्यों नहीं पीने देना चाहती? सरकार उन डेयरियों को भी हटाने की योजना बना रही है, जिन्हें खुद सरकार ने बसाया था.

'जीवनयापन के लिए दुधारू पशु क्यों नहीं रख सकते'

यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए तंज कसा कि जब प्रधानमंत्री अपने निवास पर गाय रख सकते हैं, तो दिल्ली देहात के लोग अपने जीवनयापन के लिए दुधारू पशु क्यों नहीं रख सकते? उन्होंने सवाल उठाया, "क्या कानून प्रधानमंत्री और एक आम नागरिक के लिए एकसमान नहीं है?" उनका कहना था कि सरकार की नीतियां गरीब किसान परिवारों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं.

पूर्व CM शीला दीक्षित के कार्यकाल की तारीफ

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने बीजेपी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की ओर से आवारा पशुओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देशों की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि ये आवारा पशु दिल्ली नगर निगम और पुलिस की मिलीभगत के कारण सड़कों पर घूम रहे हैं, जो सरकार की नाकामी को उजागर करता है. यादव ने कांग्रेस की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल की तारीफ करते हुए कहा, ''उनकी सरकार ने पशुओं के लिए गौशालाएं बनाई थीं, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) और बीजेपी ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया.'' 

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'आप' ने अपने शासन में कुछ नहीं किया और अब बीजेपी भी पशुधन का संरक्षण करने की बजाय लीपापोती कर रही है. ये दोनों पार्टियां पशुधन रखने वाले लोगों को बर्बाद करने पर तुली हैं." 

'पशुधन और डेयरियों को संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए सरकार'

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो दिल्ली के किसान परिवारों और पशुपालकों का जीवन और मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने सरकार से मांग की है कि पशुधन और डेयरियों को संरक्षण देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि दिल्ली वालों को शुद्ध दूध मिल सके और किसानों की आजीविका भी बची रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: लोधी कॉलोनी में सीवेज लाइन के काम के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
दिल्ली: लोधी कॉलोनी में सीवेज लाइन के काम के दौरान ढही दीवार, मलबे में दबे 3 लोग, एक की मौत
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला
दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 34 IPS और DANIPS अधिकारियों का तबादला
Delhi Weather: दिल्ली को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं का दौर, गिरेगा तापमान
दिल्ली को अगले 3 दिन तक गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं का दौर, गिरेगा तापमान
दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या! सिर पर चोट के निशान 
दिल्ली में खौफनाक वारदात, DU की असिस्टेंट प्रोफेसर की घर में घुसकर हत्या! सिर पर चोट के निशान 

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी को खुलकर क्यों समर्थन दे रहे हैं मनोज झा? RJD सांसद ने खुद दिया जवाब
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
“काश वह अभी स्कूल में होता…” वैभव सूर्यवंशी से खौफ में दिखे पैट कमिंस, 15 साल के बल्लेबाज को लेकर कही बड़ी बात
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Aaj Ka Mausam: 19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
19 राज्यों में आंधी-बारिश, 80 KMPH की रफ्तार से तूफानी हवाएं, देश में मानसून की एंट्री के बाद IMD की नई चेतावनी
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
पुतिन के PM मोदी की तारीफ के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप का आया बयान, बोले - 'आपके प्रधानमंत्री...'
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा! सरकार दे रही स्कॉलरशिप, जानें कौन और कैसे कर सकता है आवेदन?
AI Next Big Technology: भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
भविष्य में कितने खतरनाक साबित होंगे क्वांटम कंप्यूटर, एन्क्रिप्टेड सिस्टम को कैसे कर लेंगे हैक?
Embed widget