एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'गरीब लोग 10 साल से...', देवेंद्र यादव का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा कि जहांगीरपुरी बादली का वो इलाका है, जहां इंदिरा गांधी नंगे पैर कीचड़ और बारिश के बीच सभी के साथ अपना दुख और दर्द बांटती थीं.

Devender Yadav On Arvind Kejriwal: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार (30 जनवरी)  को दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की है. आरएसएस वाले नफरत फैला रहे हैं, लेकिन हम वैसा नहीं करेंगे. इसके जवाब में हमारी पार्टी के लोग अहिंसा फैलाएंगे. 

राहुल गांधी ने कहा, "आरएसएस-बीजेपी वाले जहां भी नफरत फैलाएंगे, हम वहां मोहब्बत फैलाएंगे." उन्होंने आगे कहा, "संविधान में साफ लिखा है हिंदुस्तान में सब समान हैं. पीएम मोदी नफरत क्यों फैलाते है?"

इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, "क्योंकि, वह चाहते हैं कि देश की जनता एक-दूसरे से लड़े. यहां आपके पास पीने का पानी नहीं है. हजारों अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लाखों लोगों को दिल्ली में प्रॉपर्टी राइट नहीं मिला. आपका पैसा जो प्रदूषण खत्म करने, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खर्चा होने चाहिए था, वह नहीं हुआ."

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने के मुताबिक, "आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल केजरीवाल को लगता है, देश की जनता को किसी चीज की समझ नहीं है, पर ऐसा नहीं है. सच यह है बतौर सीएम उन्होंने और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में भ्रष्टाचार किया." 

राहुल गांधी ने कहा, "दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि यमुना में स्नान करूंगा.यमुना का पानी पिऊंगा.यमुना का पानी छोड़िए, बादली की जनता जो पानी पी रही है, वही पीकर वे दिखा दें." 

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ये भी कहा, "पीएम मोदी और अरविंद केजरीवाल खोखली बातें करते हैं. दोनों एक पर एक झूठ बोलते हैं. दोनों आरक्षण और दलित विरोधी हैं. दोनों सत्ता में बहुजनों की भागीदारी नहीं चाहते हैं. दोनों सत्ता की शक्ति बस अपने हाथों में रखना चाहते हैं."

बादली को बदहाल बनाकर रख दिया- देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष और बादली से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा, "यह वो जहांगीरपुरी है, जिसको इंदिरा गांधी ने बसाने का काम किया था. इसमें इंदिरा गांधी नंगे पैर जिसमें कीचड़ और बारिश के बीच सभी के साथ अपना दुख और दर्द बांटती थीं. बादली ऐसी विधानसभा है, जिसको हम ऐसे जानते है जहां सभी जातियों के लोग मिल जुल कर रहते हैं.'

उन्होंने कहा, "राजनीति में बदलाव लाने के लिए यहां आया हूं. मुझे दुख होता है, इस बात को लेकर कि जो जहांगीरपुरी अमन और शांति के लिए जानी जाती थी, वहां सांप्रदायिक दंगे हुए. जहांगीरपुरी वह कॉलोनी है जहां हम सब मिलकर रहते थे."

देवेंद्र यादव यादव के मुताबिक, "आप सरकार ने 10 साल में दिल्ली का वो हाल कर दिया कि बादली क्षेत्र के गरीब लोग राशन कार्ड में बच्चे का नाम भी नहीं जुड़वा पा रहे हैं. राशन कार्ड में अपने बच्चों का नाम दर्ज कराने के लिए लोग परेशान रहते हैं, सीवर की लाइन के लिए परेशान हैं. कूड़े का पहाड़ हटने का इस क्षेत्र में लोग इंतजार कर रहे हैं."

देवेंद्र यादव के अनुसार, "बादली में शौचालय का जो हाल है वह किसी से छुपा नहीं है. जब आपने चुना था, तब हमने इसको बेहतर बादली बनाने की कोशिश की थी, लेकिन आप सरकार ने इसे बदहाली में धकेल दिया. राहुल गांधी का हाथ थाम के चला. अब आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता से हटाने का काम करना है." 

Delhi Election 2025: बादली में AAP-BJP के बीच कांटे की टक्कर, कांग्रेस बिगाड़ न दे सियासी 'खेल'

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
जामिया में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के समर्थन में NSUI
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
सौरव दास और आशुतोष रांका की बेल पर ताजा अपडेट, CJP बोली- 'ये चिंताजनक...'
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा
आनंद विहार में दिल्ली का सबसे बड़ा चार्जिंग स्टेशन, इन इलाकों में भी बढ़ी सुविधा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget