एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: देवेंद्र यादव का BJP-AAP पर हमला, कहा- अब केजरीवाल क्यों नहीं मांगते CM से इस्तीफा?  

Delhi News: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा कि निर्भया कांड के समय शीला दीक्षित का इस्तीफा मांगते थे, अब CM आतिशी से क्यों नहीं मांगते इस्तीफा?

Delhi Latest News: दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों को कटघरे में खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में निर्भया कांड हुआ था तो अरविंद केजरीवाल ने शील दीक्षित का इस्तीफा मांगा था, लेकिन आज जब दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है तो अपनी मुख्यमंत्री आतिशी का इस्तीफा क्यो नहीं मांगते? 

देवेंद्र यादव ने कहा, 'दिल्ली में कानून व्यवस्था बिगड़ने की जितनी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी है, उतने ही जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं. दिल्ली की सत्ता में उनकी पार्टी है और ऐसे में बीजेपी पर सवाल खड़े करके अरविंद केजरीवाल अपने आपको बचा नहीं सकते. बीजेपी और आम आदमी पार्टी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करके जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. 

कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक निर्भया कांड पर अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का इस्तीफा मांगा था, लेकिन आज दिल्ली में स्थिति यह है कि औसतन चार से पांच महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए अरविंद केजरीवाल आतिशी से इस्तीफा क्यों नहीं मांगते?

महिलाएं 11 साल बाद भी असुरक्षित क्यों?

देवेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा की उनकी सरकार ने 90 हजार स्ट्रीट लाइट के बदले एलईडी लगाने वाले वादे का क्या हुआ? आज रिहायशी इलाकों की सड़कों पर अंधेरा रहता है, जिससे महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करती है. वहीं, महिला सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे आधे से ज्यादा खराब पड़े हुए हैं. उसकी जिम्मेदारी किसकी है? अब एक दूसरे पर आरोप लगाकर आप बच नहीं पाएंगे. आप प्रमुख का इसका जवा देना होगा. 

आज महिलाएं सड़क ,पार्क ,मेट्रो बस ,ऑटो रिक्शा कहीं भी सुरक्षित नहीं दिल्ली में स्थित ये है की महिलाये अपने आप को घरों में भी सुरक्षित नहीं समझती आज दिल्ली में बढ़ते गैंगस्टर गोलीबारी झपटमारी और स्नैचिंग की वारदातों ने दिल्ली में महिलाओं को डरा कर रखा है दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्र के गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है लेकिन गृह मंत्रालय अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह फेल हो चुका है. 

जवाबदेही से बच नहीं सकते केजरीवाल

साल 2013 में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि उन्हें सत्ता में ले आइए. वह दिल्ली की कानून व्यवस्था ठीक कर देंगे. महिलाओं को अपनी सुरक्षा की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मैं लूंगा! आज जब दिल्ली की जानता ने उन्हें सत्ता दे दी तो सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र की हो गई!

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल लगातार बीजेपी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साध रहे हैं. यही वजह है कि कांग्रेस भी अब कानून व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों को कटघरे में खड़ा कर रही है.

न्याय यात्रा में राहुल गांधी क्यों नहीं हुए शामिल? दिल्ली कांग्रेस के नेता ने दिया ये जवाब

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget