एक्सप्लोरर

Dengue Cases in Delhi: राजधानी दिल्ली में अगस्त में अब तक डेंगू के 20 केस मिले, जानें इस साल का चौंकाने वाला आंकड़ा

Delhi Dengue Cases: दिल्ली नगर निगम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में दिल्ली में डेंगू के 4726 मामले सामने आए थे. वहीं 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद साल 2018 में 2798 केस डेंगू के मिले थे.

Delhi Dengue Cases: दिल्ली (Delhi) में डेंगू (Dengue) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त के महीने में अब तक डेंगू के 20 मामले सामने आए हैं. वहीं दिल्ली में इस साल डेंगू के कुल मामलों की संख्या 189 पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि डेंगू से इस साल अब तक किसी की मौत नहीं हुई है. इससे पहले दिल्ली में पिछले साल डेंगू के 9613 मामले सामने आए थे. वहीं 13 लोगों की मौत हो गई थी. ऐसे में पिछले साल की तुलना अभी तक की स्थिति नियंत्रण में कही जा सकती है.

दिल्ली नगर निगम की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2017 में दिल्ली में डेंगू के 4726 मामले सामने आए थे. वहीं 10 लोगों की मौत हुई थी. इसके बाद साल 2018 में 2798 केस डेंगू के मिले थे, जबकि 4 लोगों की मौत हो गई थी. 2019 में 2036 डेंगू के मामले मिले थे और 2 मरीजों की मौत हो गई थी. आंकड़ों के अनुसार पिछले 5 सालों में सबसे कम दिल्ली में 2020 में डेंगू के केस मिले थे, जब सिर्फ 1072 मरीज डेंगू पॉजिटिव थे और 1 की मौत हुई थी.

Dengue Cases in Delhi: राजधानी दिल्ली में अगस्त में अब तक डेंगू के 20 केस मिले, जानें इस साल का चौंकाने वाला आंकड़ा

ये भी पढ़ें- Delhi Excise Policy Case: सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- सिसोदिया पर कार्रवाई से गुस्से में लोग, बड़ी संख्या में AAP में हो रहे शामिल

जुलाई में मिले थे डेंगू के 26 केस

इससे पहले साल 2015 में शहर में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, जब अकेले अक्टूबर में डेंगू के मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी. 1996 के बाद से यह दिल्ली में सबसे ज्यादा डेंगू का प्रकोप था. दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में इस साल जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32 और जुलाई में 26 मामले दर्ज किए गए. अगस्त में अब तक 20 केस मिले हैं.

जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं डेंगू के ज्यादा मामले

इन सब को मिलाकर दिल्ली में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 22 अगस्त तक 189 पहुंच गई है. गौरतलब है कि वेक्टर जनित रोगों के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच रिपोर्ट किए जाते हैं, कभी-कभी मध्य दिसंबर तक भी डेंगू के केस मिलते हैं. अधिकारियों के मुताबिक इस साल की शुरुआत में डेंगू के मामले दर्ज किए जा रहे थे, क्योंकि मौसम की स्थिति मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल थी.

ये भी पढ़ें- Delhi News: दिल्ली में प्रेशर हॉर्न और फट-फट की आवाज वाले वाहनों पर कसेगा शिकंजा, ट्रैफिक पुलिस ने की ये तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
ईरान में कीमोथेरेपी करवा रहे थे कैंसर पीड़ित बच्चे, तभी अस्पताल के पास अमेरिका ने कर दिया हमला, देखें वीडियो
Embed widget