एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली की सड़कों पर अब लगेंगे AI बेस्ड कैमरा, 24 घंटे करेंगे निगरानी, नियम तोड़ने पर ऐसे होगी कार्रवाई

Delhi News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड हाई रेज्योलूशन वाले आधुनिक कैमरों की सहायता से 24 घंटे राजधानी की सड़कों की निगरानी की जाएगी. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को ई-चालान भेजा जाएगा.

Delhi Traffic News: अगर आप वाहन चलाते समय सिग्नल जम्प कर निकल जाते हैं, या फिर आपने बाइक चलाते समय हेलमेट या फिर गाड़ी चलाते वक्त सीट बेल्ट नहीं लगाया है तो आपका चालान हो जाएगा...अब आप सोच रहे होंगे ये कौन सी नई बात है ये नियम तो पहले से बना हुआ है! जी हां, यह और इसके साथ यातायात के सभी नियम पहले से बने हुए हैं, जिनका उल्लंघन करते हुए पकड़े जाने पर जुर्माना भी लगाया जाता है.

लेकिन दिल्ली सरकार अब यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे ट्रैफिक पुलिस को न होने पर भी अगर आपने नियमों को तोड़ा तो आपका चालान हो जाएगा और वो भी ई-चालान जो घर बैठे आपके मोबाइल पर पहुंच जाएगा. क्या है वो तकनीक और कैसे हो सकता है आपका चालान? जानें पूरी जानकारी इस खबर में.

AI बेस्ड कैमरे से निगरानी
दरअसल, दिल्ली सरकार यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए आधुनिक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम (ITS) को लागू करने जा रही है. इस सिस्टम के तहत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड हाई रेज्योलूशन वाले आधुनिक कैमरों की सहायता से 24 घन्टे राजधानी की सड़कों की निगरानी की जाएगी. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को ई-चालान भेजा जाएगा. दिल्ली परिवहन विभाग इस योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा और फिर पूरी दिल्ली में इसे लागू किया जाएगा. परिवहन विभाग इस परियोजना में ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को भी शामिल करेगा. इससे सड़क दुर्घटना के मामलों में भी कमी आएगी.

यातायात नियम के उल्लंघन पर ऑटोमैटिक ई-चालान
परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एबीपी लाईव को बताया कि ITS, ओवर स्पीडिंग, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले, सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने और रेड लाईट जम्प करने समेत सभी तरह के यातायात नियमों के उल्लंघन का पता लगाने में सक्षम होगी. इसके लिए लगाए जाने वाले आधुनिक हाई रेज्योलूशन कैमरे उन वाहन के नंबर प्लेट को रीड कर के वाहन स्वामी की पहचान और उनसे संबंधित अन्य जानकरियों, जैसे वाहन के PUC, इंश्योरेंस आदि के विवरण का पता करेगा और फिर नियमों का उल्लंघन करने वालों का ऑटोमैटिक ई-चालान जेनरेट हो जाएगा.

सड़क दुर्घटना के मामलों में आएगी कमी
वहीं, इससे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं के मामलों में भी कमी आएगी और दुर्घटना के दोषियों की भी पहचान हो सकेगी. इसके लिए डेटा को ई-चालान प्रणाली के साथ इंटीग्रेट किया जाएगा. इस कदम से मैन्युअल हस्तक्षेप कम हो जाएगा. वहीं, AI एनेबल्ड कैमरों का उपयोग बसों के लेन प्रवर्तन की जांच के लिए भी किया जाएगा. वे पता लगाएंगे कि वाहन बस लेन में चल रहे हैं या उनमें वाहन पार्क किए जा रहे हैं. 

प्रत्येक लेन में 2 कैमरे लगाने की योजना है. एक कैमरा नंबर प्लेट रीड करने पर केंद्रित होगा और दूसरा ओवरलोडिंग या सीट बेल्ट न पहनने जैसे ट्रैफिक उल्लंघनों को पकड़ेगा. फिलहाल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सक्षम कैमरों की खरीद और उसे साफ्टवेयर के साथ एकीकृत करने की योजना बनाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: Delhi Politics: मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन में CM केजरीवाल को न बुलाने पर भड़कीं आतिशी, बोलीं- 'इस बात का दुख है कि...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
Delhi Rain Update: दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
दिल्लीवालों का अभी पीछा नहीं छोड़ेगी बारिश, मौमस विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget