एक्सप्लोरर

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगो में दहशत

Delhi News: दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर तक बढ़ गया है. निचले इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं. प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और 4,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है.

भारी बारिश, जगह-जगह जलभराव के बाद, अब यमुना में उफान से दिल्ली के निचले इलाके बाढ़ग्रस्त हो गए हैं, और यह स्थिति साल 2023 में दिल्ली में आई बाढ़ की तस्वीर की याद दिला रही है. निचले इलाकों में यमुना के पानी के आने के बाद लोगों को वहां से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है.

वहीं, यमुना का पानी खतरे के निशान 205.33 मीटर से लगभग डेढ़ मीटर ऊपर चढ़ कर 206.76 मीटर पर बनी हुई है. सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, ओल्ड रेलवे ब्रिज के पास यमुना का जलस्तर 206.76 मीटर दर्ज किया गया है, जिससे दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है.

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगो में दहशत

इन इलाकों में भरा पानी

बुराड़ी, यमुना बाजार, एमनेस्टी मार्केट, तिब्बती बाजार, बासुदेव घाट जैसे इलाके पानी में डूब गए हैं. वहीं, आईटीओ छठ घाट भी जलमग्न हो चुका है. जबकि, यमुना बाजार में पानी सड़कों पर आ चुका है. यमुना खादर, यमुना वाटिका, आसिता जैसे रिवर फ्रंट से जुड़े पार्कों में भी पानी भर गया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न कर दी है. वहीं, पहाड़ी इलाकों में अत्यधिक बारिश के कारण बैराजों से लगातार यमुना में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे यमुना में पानी का दबाव खतरनाक स्तर तक बढ़ा हुआ है.

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगो में दहशत

निचले इलाको में बाढ़ के बाद लोगों को राहत शिविर में शिफ्ट किया गया 

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे तक हथिनीकुंड बैराज से 168,883 क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 128,160 और ओखला बैराज से 165,145 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. पानी के दबाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

चूंकि यमुना का जलस्तर 206 मीटर को पार कर चुका है, इसलिए निचले इलाके से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है. खतरे की आशंका देखते हुए नदी किनारे जाने पर रोक लगा दी गई है और बड़े पैमाने पर झुग्गियां खाली कर दी गई हैं.

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगो में दहशत

48 से 50 घंटो में दिल्ली पहुंचता है बैराज का पानी

अधिकारियों ने बताया कि 4,500 लोगों को शिविरों में रखा गया है. वहीं, लगातार यमुना के जलस्तर में हो रही वृद्धि से लोग दहशत में आ रहे हैं. हालांकि, प्रशासन का कहना है कि इसे लेकर दहशत में आने की जरूरत नहीं है. यह एहतिहाती कदम है, जो लोगों की सुरक्षा के लिए उठाया जा रहा है.

प्रशासन ने अपील की है कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और सतर्क रहकर सहयोग करें. बता दें कि बैराज से छोड़ा गया पानी 48 से 50 घंटों में दिल्ली पहुंचता है. यमुना का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का निशान 205.33 मीटर है.

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगो में दहशत

2023 में यमुना के जलस्तर ने 208.66 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था

जलस्तर के 206 मीटर पहुंचते ही प्रशासन निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित करना शुरू कर देता है. इससे पहले 13 जुलाई 2023 को यमुना के जलस्तर ने 208.66 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिससे राजधानी के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए थे.

दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगो में दहशत

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget