एक्सप्लोरर

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, बाढ़ का अलर्ट जारी

Delhi Yamuna River Flood: बारिश और हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने से दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, प्रशासन अलर्ट पर है.

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने नदी के प्रवाह को तेज कर दिया है. इससे राजधानी में बाढ़ की आशंका गहरा गई है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है.

आज सुबह 7 बजे यमुना का पानी चेतावनी स्तर 204.5 मीटर को पार कर खतरे के स्तर 205.33 की सीमा से भी ऊपर 205.48 मीटर पर बह रही है. पुराने लोहे के पुल के पास पानी का बहाव सामान्य से काफी ऊपर है, जो कई निचले इलाकों के लिए खतरे की घंटी है. जलस्तर में हुई वृद्धि से दिल्ली में एक बार फिर से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है, जिसे देखते हुए बाढ़ नियंत्रण विभाग ने भी सतर्कता बढ़ा दी है.

हथिनी कुंड बैराज से भारी मात्रा में छोड़ा जा रहा पानी

अधिकारियों का कहना है कि यमुना में पानी बढ़ने की सबसे बड़ी वजह हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी का छोड़ा जाना है. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बैराज से हर घंटे हजारों क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे दिल्ली का जलस्तर प्रभावित हो रहा है. सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, आज हथिनकुंड बैराज से 45,000 क्यूसेक से भी ज्यादा पानी छोड़ा गया है, जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है.

पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे बारिश के कारण बाढ़ की आशंका और भी गहराती जा रही है. हालांकि, हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी को वजीराबाद और ओखला बैराज के रास्ते यूपी की तरफ भेजा जा रहा है.

प्रशासन अलर्ट मोड पर, लोगों का रेस्क्यू जारी

वर्तमान हालात को देखते हुए प्रशासन ने पूरी मशीनरी को सक्रिय कर दिया है. यमुना किनारे बसे परिवारों को लगातार सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि, यमुना के जलस्तर पर पैनी निगाह रखी जा रही है और बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सभी एजेंसियां चौकसी बरत रही हैं.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली में कितनों दिनों तक बारिश की संभावना? पढ़ लें IMD का अपडेट
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे
दिल्ली: मुंडका में ठगी का अनोखा खेल, नकली नोट देकर बुजुर्ग के गहने हड़पे

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget