एक्सप्लोरर

Delhi: दिल्ली में बीजेपी का गालीकांड पर हल्लाबोल, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Delhi News: दिल्ली बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय के पास विरोध मार्च किया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय से कुछ दूरी पर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही कांग्रेस दफ्तर तक विरोध मार्च निकाला. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने विरोध मार्च को कांग्रेस दफ्तर पर पहुंचने से पहले ही खत्म करा दिया.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में पुलिस बैरिकेड्स तोड़ कर कांग्रेस मुख्यालय के पास पार्टी कार्यकर्ता पहुंच गए थे, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल करके भीड़ तितर-बितर किया.

बीजेपी नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई 

प्रदर्शन से वीरेंद्र सचदेवा, बीजेपी सांसद योगेंद्र चांदोलिया और कैलाश गहलोत समेत तमाम बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया और आई.पी. एस्टेट थाने ले गई. प्रदर्शन खत्म कराने के लिए पुलिस की ओर से किए गए वाटर कैनन चार्ज में बीजेपी के शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा भी चोटिल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया.

विरोध मार्च निकलने से पहले सचदेवा ने मंच से कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश के प्रधानमंत्री पद पर एक गरीब का बेटा, एक वंचित वर्ग का बेटा, पिछले 11 सालों से बिना थके, बिना डरे, दिन-रात देश के लिए काम कर रहा है, जो कांग्रेसियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा है.

कांग्रेस पार्टी ने शिशुपाल का रोल अदा किया- तरुण चुघ

सचदेवा ने मंच से कहा कि जिस परिवार में चांदी के चम्मच के साथ राहुल गांधी पैदा हुए, जो परिवार देश के पैसों से हवाई जहाज में जन्मदिन मनाता था, उसे कैसे बर्दाश्त होगा कि एक गरीब मां का बेटा दुनियां में भारत का डंका बजा रहा है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने शिशुपाल का रोल अदा किया है और आज कांग्रेस पार्टी मानसिक कुंठा में है. राहुल गांधी के नेतृत्व में 18 चुनाव हार चुकी कांग्रेस अब एक और हार की तैयारी कर चुकी है.

बीजेपी ने कांग्रेस की भाषा पर निशाना साधा

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि जिस प्रधानमंत्री ने देश के कई ऐतिहासिक काम किए और विश्व में उनके नाम का लगातार गुणगान होना, कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के 4 पुतलों को भी लेकर आए थे.

प्रदर्शन में आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष ना तो भाषा की मर्यादा सदन में रखते हैं और ना ही सदन के बाहर. ना व्यवहार की मर्यादा सदन में रखते हैं और ना ही सदन के बाहर. ऐसा लगता है कि जैसे भाषा की अभ्रदता कांग्रेस पार्टी की शैली बन गई है.

बांसुरी स्वराज ने और क्या कहा?

बांसुरी स्वराज ने कहा कि जिस प्रकार की ओछी राजनीति कांग्रेस के नेता और भाषा का प्रयोग करते हैं, इन्हीं नेताओं से इनके कार्यकर्ता भी सीखते हैं और यह अभ्रदता उसी का परिणाम है.

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि बिहार चुनाव में हार की बौखलाहट का अंदाजा पहले से ही कांग्रेसियों और आरजेडी को हो चुका है, इसलिए उनकी बौखलाहट उनकी भाषा में साफ झलक रही है.

परिवारवाद पर साधा निशाना

योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी परिवारवाद को आगे बढ़ा रहे हैं, और प्रधानमंत्री मोदी परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ हैं, इसलिए सभी कांग्रेसियों को दिक्कत हो रही है.

बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मंच से राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ "हाय हाय" के नारे लगाए और कहा कि दिल्ली में आज हम सब सड़क पर हैं, लेकिन यह आवाज पूरे देश में पहुंच रही है कि किस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी को गाली देने वालों के खिलाफ जनता सड़क पर है. 

कमलजीत सहरावत ने भी बोला हमला

बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि आज हम सब यहां इकट्ठा हुए हैं. यह राजनीति से प्रेरित नहीं, बल्कि जनभावनाओं से प्रेरित है, और जिस प्रकार से राहुल गांधी के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की माताजी को अपशब्द बोलकर महिला अपमान करने का काम किया गया है, वह अक्षम्य है.

बीजेपी सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की माताजी को गाली देने वाले भूल गए कि वह भी किसी के बेटे हैं और उन्होंने पूरे मातृशक्ति को गाली दी है. कांग्रेस में कभी भी कोई "संस्कृति" नाम की चीज़ नहीं रही है और उन्हें पता है कि बिहार चुनाव जीतने वाले नहीं हैं, इसलिए उन्होंने गाली का सहारा ले लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget