एक्सप्लोरर

यमुना नदी पर क्रूज चलाने का रास्ता साफ, MoU साइन, CM रेखा गुप्ता बोलीं, 'मील का पत्थर'

Yamuna Cruise Service: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी के 6 किलोमीटर के दायरे में क्रूज सेवाओं की शुरुआत की जाएगी. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अहम जानकारी दी.

Rekha Gupta On Yamuna Cruise Service: दिल्ली में यमुना नदी में क्रूज सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र और दिल्ली की सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हो गया है. दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी के 6 किलोमीटर के दायरे में क्रूज सेवाओं की शुरुआत की जाएगी.

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भाजपा की डबल इंजन सरकार दिल्ली में डबल रफ्तार से काम कर रही है. विकास और विरासत दोनों का ख्याल रखते हुए दिल्ली में यमुना नदी पर नाव पर्यटन या फेरी सेवाओं के विकास के लिए केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर हुए हैं.'' 

सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना में क्रूज सर्विस

उन्होंने आगे लिखा, ''इसके तहत दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर तक यमुना नदी के 6 किलोमीटर के दायरे में क्रूज सेवाओं की शुरुआत की जाएगी. इस प्रयास के कई दूरगामी परिणाम होंगे इससे यमुना नदी के पुनरुद्धार के साथ-साथ दिल्ली में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.'' 

क्रूज सर्विस से रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे- रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा करते हुए ये भी कहा कि स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. इस कदम से दिल्ली में जल परिवहन को विस्तार मिलेगा साथ ही यह दिल्ली के पर्यावरण और आर्थिक विकास की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा.

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्या कहा?

वहीं, केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, ''सालों से दिल्ली के लोग यमुना में गंदगी और उपेक्षा देखकर दुखी थे, लेकिन यह पहल लंबे समय से प्रतीक्षित सुधार की शुरुआत है." 20-30 यात्रियों को ले जाने में सक्षम इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नावों का क्रूज जहाज के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget