एक्सप्लोरर

दिल्ली में एक बार फिर झमाझम बारिश से हुई सुबह की शुरुआत, दिन भर घिरे रहेंगे बादल

Delhi Rains Alert: दिल्ली में शुक्रवार (29 अगस्त) की सुबह एक बार फिर भारी बारिश हुई. इस दौरान सड़कों पर जाम लग गया और ऑफिस आने-जाने वालों को दिक्कतका सामना करना पड़ा.

दिल्ली में एक बार फिर शुक्रवार (29 अगस्त) की सुबह झमाझम बरसात ने मौसम ठंडा कर दिया. तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई. इसी के साथ मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि आज दिनभर बादल घिरे रहेंगे. यह मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश की संभावना जाहिर की है.

देखा जाए तो अगस्त खत्म होने को आ गया, लेकिन मानसून का सिलसिला अभी भी जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि दिल्ली समेत एनसीआर में 29 अगस्त को हल्की से तेज बारिश होने वाली है. छतरपुर, वसंत विहार, द्वारका, वसंत कुंज, हौज खास, पालम, मालवीय नगर, महरौली, दिल्ली एयरपोर्ट, IGNOU और गुरुग्राम के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. 

बारिश में दिल्ली की सड़कों पर फंसीं गाड़ियां
दिल्ली में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है. काले बादलों से आसमान गहरा गया है. इस बीच सड़कों पर जल जमाव हो गया है और दिल्ली के मुख्य मार्गों पर गाड़ियां फंस गई हैं. इस दौरान ऑफिस जाने वालों को ट्रैफिक की वजह से परेशानी हो रही है. 

दिल्ली में सामान्य से ज्यादा बारिश
इस बार मौसम विभाग की रिपोर्ट से पता चला है कि तीन महीनों में दिल्ली में सामान्य से काफी ज्यादा बारिश हुई है. जून में 45 फीसदी, जुलाई में 24 फीसदी और अगस्त में 45 फीसदी बारिश दर्ज की गई है. अभी भी दिल्ली में बारिश का सिलसिला रुकने वाला नहीं है. मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि करीब 10 सितंबर तक रुक-रुक बारिश होती रहेगी. 

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की तो कई जगह भारी बारिश हो रही है. हालांकि बीते 24 घंटे के दौरान दिन में धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया. वहीं, रात में अच्छी बारिश हुई.

23 डिग्री तक पहुंचा दिल्ली का न्यूनतम तापमान
दिल्ली का औसतन न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है. वहीं नोएडा का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
कपिल सिब्बल ने DU-JNU के वाइस चांसलर्स को दी चेतावनी, 'सोशल मीडिया पोस्ट वापस लें, नहीं तो...'
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
आंदोलकारी बच्चों के साथ खड़े अरविंद केजरीवाल, थाने-थाने पहुंचकर कानूनी मदद दिला रही है AAP
CJP Jantar Mantar Protest Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
Live: दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक रहेंगे बंद
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget