एक्सप्लोरर

Delhi Crime: दिल्ली के होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर के एक होटल में तीन लोगों ने 32 साल की महिला को नशीली ड्रिंक पिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Delhi News: उत्तर पश्चिमी दिल्ली (Northwest Delhi) के आदर्श नगर में एक होटल के कमरे में तीन लोगों ने 32 साल की एक महिला के साथ कथित तौर पर रेप (Rape) किया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी अजय (39), तारा चंद (34) और नरेश (38) राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) के रहने वाले हैं.

नशीली ड्रिंक पिला कर किया रेप
पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि घटना की शिकायत के लिए रविवार को आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल आई थी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला ने अपने बयान में कहा कि उसे उसके परिचित अजय ने रविवार को एक होटल के कमरे में बुलाया था, जहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे. आरोपियों ने महिला को नशीली ड्रिंक पिलाया जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई. इसके बाद तीनों ने कथित तौर पर महिला के साथ रेप किया. 

इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने आगे बताया कि महिला के बयान और मेडिको-लीगल केस (MLC) रिपोर्ट के आधार पर आदर्श नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 डी (गैंग रेप), 377 (अप्राकृतिक क्राइम) और 328 (जहर आदि से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने कहा कि एक क्राइम टीम ने होटल से सैंपल एकत्र कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

नाबालिग से हुआ था रेप
वहीं कुछ दिनों पहले दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक नाबालिग बच्चे के साथ रेप और मारपीट का मामला सामने आया था. पुलिस के मुताबिक बच्चे की उम्र 10 साल थी और उसके ही 3 नाबालिग दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया था.

ये भी पढ़ें-

पिंक लाइन पर ट्रैक पर आया शख्स, एम विश्वेश्वरैया स्टेशन से भीकाजी काम प्लेस तक सर्विस हुई लेट

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज भी होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
छात्रों पर नहीं, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर एक्शन- रेखा सरकार का ऐलान
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
प्रोटेस्ट वाली रील पर बोलीं CM रेखा गुप्ता, 'ये स्टूडेंट...'
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
आरक्षण हटाओ आंदोलन से डरे मोदी सरकार के मंत्री? कर दी बड़ी मांग
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त
दिल्ली: तय समय से पहले बंद नहीं होगी OPD, मंत्री सख्त

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget