एक्सप्लोरर

दिल्ली में अब नहीं सताएगी सर्दी? तापमान में हुआ इजाफा, 21 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में धूप निकलने के बावजूद शहर का AQI बहुत खराब रहा.

Delhi Temperature: दिल्ली के मौसम में कुछ बदलाव नजर आ रहा है. तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. राष्ट्रीय राजधानी के लोगों ने सोमवार (20 जनवरी) को एक और वॉर्म डे (गरम दिन) का अनुभव किया. सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 19 जनवरी को भी दिल्ली का पारा चढ़ा हुआ था.

19 जनवरी को शहर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 6 वर्षों में जनवरी का सबसे गर्म दिन रहा. मौसम केंद्र भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उस दिन दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला द्वारा दर्ज किया गया अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक था. आंकड़ों से पता चला है कि पिछली बार दिल्ली में जनवरी में अधिकतम तापमान 21 जनवरी, 2019 को 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

धूप निकलने के बावजूद AQI बहुत खराब

सोमवार (20 जनवरी ) को धूप निकलने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' रही, 24 घंटे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 314 दर्ज किया गया. 0-50 के बीच AQI को 'अच्छा' माना जाता है, 51-100 के बीच 'संतोषजनक', 101-200 'मध्यम', 201-300 'खराब', 301-400 'बहुत खराब' और 401-500 'गंभीर'. 

21 जनवरी को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग ने मंगलवार (21 जनवरी) को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है. मुख्य सतही हवा उत्तर-पश्चिम से चलने की उम्मीद है, जिसकी गति सुबह के दौरान 6 किलोमीटर प्रति घंटे से कम होगी. सुबह के दौरान ज्यादातर इलाकों में स्मॉग और हल्का कोहरा छाने की संभावना है. सुबह, अलग-अलग स्थानों पर मध्यम कोहरा रहेगा. 

IMD के मुताबिक हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ेगी, दोपहर के दौरान उत्तर पश्चिम से 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी. शाम और रात के दौरान तापमान 6 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम हो जाएगा. मौसम कार्यालय ने कहा कि शाम और रात में धुंध और हल्का कोहरा भी बने रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. 

ये भी पढ़ें: हरि नगर से कटा टिकट तो निर्दलीय मैदान में ठोकी ताल, केजरीवाल पर भड़कीं MLA राजकुमारी ढिल्लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत पर सोनम वांगचुक की पत्नी ने पूछा ये सवाल, सब हैरान
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget