एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: प्रदूषण से बिगड़े हालात, AQI 460 के पार, जानें अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? 

Delhi Weather Today: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के अधिकांश इलाकों में सोमवार को भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया. सुबह के समय घना कोहरा भी देखा गया. 

Delhi Weather News: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ ठंड का कहर जारी है तो प्रदूषण का स्तर पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है. सोमवार को भी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में ही दर्ज किया गया. विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय मानकों से करीब 17 गुना ज्यादा प्रदूषण दिल्ली में सुबह के समय दर्ज किया गया. वहीं डीएनडी, आश्रम, द्वारका, महरौली, दिल्ली जयपुर रोड और अन्य इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया. 

अगले तीन दिनों तक छाया रहेगा कोहरा

भारत मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान है. वहीं, सुबह हल्का कोहरा रहेगा. आईएमडी ने 25 से 28 दिसंबर तक घने कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. इसने कहा कि 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट आने की संभावना है.

तापमान में और गिरावट की संभावना कम

भारत मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को सुबह का तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम में लिहाज से सामान्य है. आईएमडी के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 95 प्रतिशत रही.

दिल्ली में प्रदूषण फिर बेकाबू

वेबसाइट https://www.aqi.in/in के मुताबिक नई दिल्ली में PM2.5 का स्तर WHO द्वारा तय मानक से 16.9 गुना अधिक है. दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति एक बार फिर गंभीर बनी हुई है. रविवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 411 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक गुरुवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 417 था जो गंभीर की श्रेणी में आता है. वहीं 23 दिसंबर को शाम चार बजे एक्यूआई 450 दर्ज किया गया था.  

इन इलाकों में एक्यूआई सबसे ज्यादा

सोमवार को एसपी मार्ग इलाके में वायु गुणवत्ता सूचकांक 464, पंजाबी बाग में 427, आरके पुरम में 425, जहांगीर पुरी में 425, मंदिर मार्ग इलाके में 419 दर्ज किया गया. दिल्ली के अधिकांश इलाकों में सोमवार को भी प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में ही दर्ज किया गया है.  बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

Delhi News: अस्पताल में यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली सरकार सख्त, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मुख्य सचिव से 6 घंटे में मांगी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
CJP के प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा, 'हम तिलचट्टों की तरह फिर से आएंगे और...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
जंतर-मंतर पर आगे भी जारी रहेगा आंदोलन? सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा बयान, 'आज के बाद...'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की अपील, 'अफवाहों से बचें, कानूनी निर्देशों का पालन करें'
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?
जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले CJP के सौरभ दास और आशुतोष रांका कौन हैं?

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget