एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: मई में भी दिल्ली वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, आज भी बारिश के आसार, जानें IMD अपडेट

Today Weather in Delhi: 30 अप्रैल से पांच मई तक न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री और अधिकतम तापमन 30 से 35 डिग्री रहने की उम्मीद है. 

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के लोगों पर इस बार मौसम कुछ ज्यादा ही मेहरबान है. फरवरी और मार्च में परेशान करने वाली गर्मी के बाद अप्रैल और अब मई के शुरुआती दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना इसी बात के संकेत हैं. फिलहाल, आगामी पांच मई तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. शनिवार को दिनभर बादल और शाम के समय दिल्ली एनसीआर में बूंदाबादी और कहीं-कहीं तेज बारिश की वजह से रविवार सुबह का मौसम पूरी तरह से सुहाना रहा. रविवार को दिन के समय बूंदाबांदी और तापमान कम रहने की उम्मीद है. 

दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की उम्मीद है. दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की भी आशंका है. तेज हवाओं के बीच कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश होने की भी संभावना है. 30 मई से पांच मई तक न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री और अधिकतम तापमन 30 से 35 डिग्री तापमान रहने की उम्मीद है. यानी अगले सप्ताह भर पर लोग गर्मी से होने वाली परशानी की चिंता न करें. 

औसत से 6 डिग्री कम रहा कल का तापमान

भारत मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. तापमान कम रहने का सीधा असर यह हुआ कि शनिवार को लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना बना रहा. दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 48 प्रतिशत दर्ज की गई.

दिल्ली में एक्यूआई 132 हुआ दर्ज

दिल्ली वायु प्रदूषण की बात करें तो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे के आसपास राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स 132 दर्ज किया गया, जो औसत श्रेणी में आता है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बेहद खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

यह भी पढ़ें:  Wrestlers Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिलने पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- 'कांग्रेस, बीजेपी, आप...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget