एक्सप्लोरर

Weather Update Delhi: दिल्ली वालों को कई दिनों बाद प्रदूषण से राहत, गर्मी में भी कमी के संकेत, जानें IMD अपडेट 

Delhi Pollution Today: नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक आज दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम है. लगातार दूसरे दिन एक्यूआई में सुधार जारी है.

Weather Update Today Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वेदर (Weather Update today) और वायु प्रदूषण (Delhi air Pollution) के लिहाज से आज की सुबह राहतभरी खबर है. एक्यूआई को लेकर लगातार दूसरे दिन दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI) में कमी आने के संकेत हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक दिल्ली में औसत एक्यूआई आज कम है. आज दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब कहीं नहीं है. तापमान में भी कमी के संकेत हैं. 
 
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों के दौरान वायु प्रदूषण के हालात बहुत खराब रहे हैं, लेकिन बुधवार की सुबह राहत एक्यूआई के मामले में राहत देने वाली है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक आज दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर पिछले कुछ दिनों की तुलना में कम है. यानी एक्यूआई में सुधार के संकेत जारी हैं. ताजा अपडेट के मुताबिक जहांगीरपुरी 277, बुरारी 267, आनंद विहार 262, बवाना 256, वजीरपुर 256, द्वारका सेक्टर आठ 250, सोनिया विहार 246, मुंडका 240, नरेला 233, आईटीओ 222, अलीपुर 214 दर्ज किया गया. 

गर्मी से राहत की संभावना

भारत मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का मौसम साफ रहेगा. मंगलवार की तुलना में बुधवार को दिल्ली के तापमान में आंशिक कमी के संकेत हैं. बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 27 से 29 अक्टूबर तक राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. उसके बाद दिल्ली का मौसम साफ रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है.  

न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी

दिल्ली मानक वेधशाला के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ताजा मौसम के लिहाज से सामान्य तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से एक डिग्री कम है. 

जहांगीरपुरी में AQI सबसे ज्यादा खराब

बता दें कि औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक रविवार को 313 पर पहुंच गया जो शनिवार को 248 था। दिल्ली में 17 अक्टूबर को वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ दर्ज की गई थी, जब एक्यूआई 336 दर्ज किया गया था. बुधवार सुबह के समय जहांगीरपुरी इलाके में एक्यूआई सबसे ज्यादा 277 दर्ज किया गया. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच 'औसत, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget