एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में कब से मिलेगी सर्दी से राहत, जानें- किस तारीख से तापमान में होगा इजाफा?

दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग में सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले इसी साल आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़कड़ाती सर्दी का सितम जारी है. सोमवार की सुबह भीषण शीतलहर का प्रकोप रहा और सफदरजंग वेधशाला (Safdarjung Observatory) में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वैज्ञानिक आरके जेनामणि (RK Jenamani) ने कहा है कि अगले 2 दिनों तक तापमान इसी तरह बना रह सकता है और उसके बाद गिरावट की संभावना नहीं है. उन्होंने कहा है कि 18 जनवरी से तापमान बढ़ सकता है. वहीं निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी महेश पालावत ने कहा है कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

महेश पालावत ने कहा, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी क्षेत्र में भारी हिमपात हुआ. पश्चिमी विक्षोभ के 14 जनवरी को पीछे हटने के बाद मैदान में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलीं. साफ आसमान के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे इंफ्रारेड विकिरण (सूर्य से गर्मी) रात को वापस अंतरिक्ष में लौटा." आईएमडी ने पहले दिल्ली में 17-18 जनवरी को शीतलहर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था.

शनिवार को 10.2 डिग्री दर्ज हुआ था न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण 18 से 20 जनवरी तक न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, जब पश्चिमी विक्षोभ किसी क्षेत्र में आता है, तो हवा की दिशा बदल जाती है. पर्वतों से आने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं रुक जाती हैं, जिससे तापमान बढ़ जाता है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान महज दो दिन में करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोधी रोड पर स्थित मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोधी रोड पर ही आईएमडी का मुख्यालय स्थित है.

आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री हुआ था दर्ज

दक्षिण पश्चिम दिल्ली के आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस, मध्य दिल्ली के रिज में दो डिग्री सेल्सियस और पश्चिम दिल्ली के जफरपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सफदरजंग में एक जनवरी 2021 को न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था. इस साल आठ जनवरी को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

जानिए कब की जाती है शीतलहर की घोषणा?

आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पांच से नौ जनवरी तक भीषण शीतलहर चली, जो एक दशक में इस महीने में प्रचंड शीतलहर की दूसरी सबसे लंबी अवधि रही. अभी तक इस महीने 50 घंटे तक घना कोहरा दर्ज किया गया, जो 2019 के बाद से सबसे अधिक है. आपको बता दें कि मैदानी हिस्सों में शीतलहर की घोषणा तब की जाती है, जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है. भीषण शीतलहर की घोषणा तब की जाती है, जब न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है.

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: बीजेपी का CM केजरीवाल पर निशाना, कहा- 'करप्शन करने का बहाना है शिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
दिल्ली के नवादा में सीवर मरम्मत में देरी, 15 जुलाई तक बढ़ा ट्रैफिक डायवर्जन, लोग परेशान
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
Delhi Rain: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
दिल्ली: मानसून में जलभराव पर 24x7 कंट्रोल रूम एक्टिव, मंत्री बोले- पिछले साल से हालात बेहतर
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget