एक्सप्लोरर

दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश, राजधानी में टूटा 101 साल का ये रिकॉर्ड

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है. शनिवार (28 दिसंबर) को दिनभर बादल छाए रहे. इसके साथ ही 101 सालों में दिसंबर में एक दिन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के पिछले 24 घंटों में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण दिनभर तापमान सामान्य से कम रहा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में तीन दिसंबर 1923 को एक ही दिन में सबसे अधिक बारिश हुई थी, जो 75.7 मिमी थी. मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार 1901 में आंकड़े दर्ज किये जाने के बाद से दिसंबर 2024 माह वार बारिश के मामले में अब तक का पांचवा सर्वाधिक वर्षा वाला माह रहा.

1901 के बाद दूसरी बार हुई ऐसी बारिश
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, "आज सुबह 8.30 बजे समाप्त हुई 24 घंटे की संचयी वर्षा 1901 के बाद से दूसरी सबसे अधिक है. मासिक वर्षा पांचवीं सबसे अधिक है. 24 घंटे की संचयी वर्षा सुबह 8.30 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान हुई वर्षा को संदर्भित करती है."

हल्की से मध्यम बारिश
आईएमडी ने कहा कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के साथ इसके संपर्क के कारण दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं. भारत मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है. शनिवार को न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक था.

रविवार को कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने रविवार को घने कोहरे का अनुमान व्यक्त किया है और अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शनिवार शाम चार बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 135 दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें

'मैं दिल्ली के दो करोड़ लोगों से...' चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
दिल्ली में छठ पर रहेगी सरकारी छुट्टी, पूजा के लिए बनेंगे 1400 से अधिक घाट
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
3.93 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 7 शातिर ठग
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget