एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली में खिली धूप से मिली राहत, ठंडी हवा ने बदलाव के दिए संकेत, जानें- आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather News Today: भारत मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है. मंगलवार अचानक न्यूनतम तापमान गिरकर 7.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था. जबकि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया था और रविवार को 11.9 डिग्री दर्ज किया गया था. जबकि अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है. हालांकि अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं. 

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने का अनुमान है. जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. दिन के समय आसमान साफ रहेगा और तेज हवा चलने की भी संभावना है. साथ ही ये   भी कहा है कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अगले कुछ दिनों के दौरान में मौसम में बदलाव का दौर जारी रहने की संभावना है. 

औसत से दो डिग्री कम रहा तापमान

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। दिन के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान से पता चला है कि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. मंगलवार रात को कोहरे का असर देखने को मिला. 

AQI फिर खराब

शहर भर के कई स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता मध्यम और कई स्टेशनों पर खराब स्तर पर आ गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आनंद विहार क्षेत्र में सुबह 9 बजे पीएम 2.5 का स्तर मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया, जो 195 था और पीएम 10 का स्तर 212 या खराब तक पहुंच गया. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम 2.5 का स्तर 165 और पीएम 10 का स्तर 152 दर्ज किया गया, दोनों मध्यम स्तर पर थे. शून्य और 50 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) को अच्छा माना जाता है, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

AAP नेताओं पर ED की रेड पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
दिल्ली EV पॉलिसी से ऑटो चालक नाराज, 15 नवंबर से आंदोलन की चेतावनी
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
क्या होगा CJP का अगला कदम? आशुतोष रांका बोले, 'हम नेता नहीं, आगे की...'
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
दिल्ली में प्रदूषण पर DMRC का एक्शन, मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे शुरू
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों
जामिया में छात्रसंघ चुनावों लिए बनाई समिति, छात्र आंदोलन पर अड़े, जानें क्यों

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget