एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में पहली बार अक्टूबर में छाया घना कोहरा, 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. एक आईएमडी अधिकारी ने पहले कहा था कि लंबे समय तक बारिश के कारण भारी धुंध थी, जिससे हवा में नमी का स्तर बढ़ गया.

Weather News: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह घना कोहरा (Fog) छाया रहा और कुछ हिस्सों में दृश्यता घटकर 350 तक हो गई. वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के सीनियर वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि दिल्ली इस मौसम में पहली बार कोहरे की गवाह बनी है. उन्होंने आगे बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है. वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं.

बारिश के कारण धुंध
आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. एक आईएमडी अधिकारी ने पहले कहा था कि लंबे समय तक बारिश के कारण भारी धुंध थी, जिससे हवा में नमी का स्तर बढ़ गया. अधिकारी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में दृश्यता घटकर 600 मीटर और पालम मौसम केंद्र में घटकर 350 मीटर रह गई थी. हालांकि, सुबह नौ बजे पालम में और 10 बजे सफदरजंग में दृश्यता बढ़कर 2,100 मीटर तक हो गई. अधिकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 66 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है.

दिल्ली-एनसीआर में 'वायु प्रदूषण' में कमी बरकरार
दिल्ली-एनसीआर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ ही वायु प्रदूषण (Air Pollution) फिर से बढ़ने लगा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली के आर के पुरम में बुधवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'संतोषजनक' श्रेणी में 90 रिकॉर्ड किया गया है. वहीं नोएडा में 'मध्यम' श्रेणी में 108 और गुरुग्राम में भी 'मध्यम' श्रेणी में 157 दर्ज हुआ है. आपको बता दें कि एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

ये भी पढ़ें-
Delhi Dengue: डेंगू को लेकर दिल्ली सरकार का अस्पतालों को निर्देश- 10 से 15 फीसदी बेड्स रिजर्व रखें

Delhi Crime: दिल्ली के होटल में नशीली ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
रांची प्रोटेस्ट पर कांग्रेस नेता उदित राज का बड़ा बयान, 'मैं उनकी मांगों का...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
PM मोदी के भाषण पर संजय सिंह का पलटवार, 'जिस देश में 84 करोड़ लोग...'
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा
दिल्ली: पत्नी की हत्या कर 2 महीने तक फरार रहा आरोपी, STF ने पिस्टल संग दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget