एक्सप्लोरर

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा में नहीं हो रहा सुधार! AQI बहुत खराब, जानें- IMD का अपडेट

Delhi Air Pollution: दिल्ली वालों पर वायु प्रदूषण का कहर जारी है. रविवार को दिल्ली के 40 केंद्रों में से केवल नजफगढ़ में एक्यूआई खराब श्रेणी में है. बाकी सभी क्षेत्रों में एक्यूआई बहुत खराब है.

Delhi AQI Today: दिल्ली के लोगों पर मौसम का डबल अटैक आठवें दिन भी जारी है. वायु प्रदूषण अब भी बहुत खराब श्रेणी में है. 1 दिसंबर को सुबह के समय सबसे ज्यादा एक्यूआई रोहिणी में 340 दर्ज किया गया. भलस्वा लैंडफिल में 336, द्वारका में 334 और अलीपुर में 332 एक्यूआई दर्ज किया गया. जबकि नजफगढ़ में सबसे कम 292 दर्ज किया गया. 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार को लगातार सातवें दिन भी ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया. वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार प्रतिकूल मौसम के कारण अगले तीन दिनों तक शहर की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने की आशंका है.

शनिवार को आईएमडी की मौसम वैज्ञानिक डॉ. सोमा सेन ने बताया था कि दिल्ली के मौसम में अभी बदलाव की संभावना कम है. चार से पांच दिनों बाद तापमान में एक दो डिग्री की कमी का अनुमान है.

औसत AQI 346 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का 24 घंटे का औसत एक्यूआई शनिवार शाम चार बजे 346 दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को दर्ज 331 से अधिक है. दिल्ली के 38 निगरानी स्टेशनों में से केवल शादीपुर में ही वायु गुणवत्ता सूचकांक 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया. सीपीसीबी द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय एक्यूआई का प्रति घंटा अपडेट देने वाले समीर ऐप के अनुसार 34 स्टेशनों पर एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

डबल डिजिट से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान 

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शनिवार को अधिकतम तापमान 26.8 दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक प्रतिशत ज्यादा है. जबकि न्यूनतम तापमान 9.8 दर्ज किया गया जो सामान्य से कम है. 

ये भी पढ़ें:  'बौखलाहट में फिर बीजेपी ने...', AAP विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर बोले संजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget