एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में ठंडी हवाओं से गिरा पारा, IMD का बड़ा अपडेट, अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Update: मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक शुक्रवार के बाद से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 से ज्यादा तक पहुंचने का पूर्वानुमान है. 

Delhi Weather Today: दिल्ली एनसीआर के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है. सुबह और शाम को ठंड तो दोपहर के समय तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही है. ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के बाद मौसम में तेजी से बदलाव के संकेत हैं. रंगों का त्योहार होली से पहले दिल्ली में तापमान बढ़ने का अनुमान है. 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. हवा की गति सुबह के समय 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. आईएमडी ने कहा कि इसके बाद हवा की गति धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है, जो दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह जाएगी. 

तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान 

आईएमडी के अनुसार गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार शुक्रवार से हवा की गति कम हो जाएगी. उसके बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है. 11 मार्च तक अधिकतम तापमान 32 से ज्यादा रहने की उम्मीद है. जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में 2 डिग्री गिरा पारा 

दिल्ली में बुधवार को तेज हवाएं चलीं और पूरे दिन 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 55 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान के 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

एक्यूआई 108 

दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 108 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है.

पंजाब में अरविंद केजरीवाल को वीवीआईपी ट्रीटमेंट पर BJP ने उठाए सवाल, लगाए ये बड़ा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget