एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में इस साल औसत से ज्यादा बारिश, स्वतंत्रता दिवस पर आज कैसा रहेगा मौसम? 20 अगस्त तक का जान लें अपडेट

Delhi Weather Update: दिल्ली में 20 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को कुल 818.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो वार्षिक औसत 774.4 मिमी से अधिक है. इससे पहले सूखे जैसी स्थिति के साथ इस साल की शुरूआत हुयी थी. राजधानी दिल्ली में वर्षा की औसत स्थिति तब है, जब अभी साल खतम होने में चार महीना बाकी है. सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल वर्षा 254.8 मिमी दर्ज की गयी, जो सामान्य मासिक औसत 233.1 मिमी से अधिक है.

बृहस्पतिवार की बारिश के साथ 2025 के लिए दिल्ली की संचयी वर्षा 818.1 मिमी तक पहुंच गई. यह पहले से ही राजधानी के वार्षिक औसत से अधिक है और 2021 के बाद से इस तरह का सबसे तेज बदलाव है.

दिल्ली में आज भी बारिश का अनुमान

राजधानी दिल्ली में 20 अगस्त तक हल्की बारिश होने की संभावना है, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. मौसम कार्यालय के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे.

आज कितना रहेगा अधिकतम और न्यूनतम तापमान?

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

गुरुवार को दिल्ली में कितनी हुई बारिश?

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने बृहस्पतिवार को सुबह 8:30 बजे तक 24 घंटों में 13.1 मिमी बारिश दर्ज की, इसके बाद सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच 79.4 मिमी बारिश हुई.

सामान्य से 3.2 डिग्री कम दर्ज हुआ तापमान

इस बीच, आसमान में बादल छाए रहने के कारण राजधानी में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य औसत से 6.1 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है.

बता दें कि दिल्ली में मानसून के आने के बाद से लगातार रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget