एक्सप्लोरर

Delhi Weather Today: दिल्ली तक पहुंची बर्फीली हवा, ठंड ने बढ़ाई कंपकपी, जानें अगले तीन दिनों का मौसम 

Delhi Weather UPdate: भारत मौसम विभाग (IMD Update) के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह के समय लोग कंपकंपी से परेशान दिखे.

Delhi Weather News: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड की चोटियों पर पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है. इतना ही नहीं, दिल्ली में मंगलवार सुबह के समय लोगों को तेज बर्फीली हवा का सामना करना पड़ा. सुबह के समय लोग कंपकंपी से परेशान दिखे. पहाड़ से सटे मैदानी इलाकों जैसे दिल्ली, वेस्ट यूपी, हरियाणा, पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री नीचे 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सुबह में धुंध या हल्का कोहरा रहने का अनुमान जताया है. विभाग ने कहा कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 और छह डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

तेज हवा से वायु प्रदूषण में कमी के संकेत

मौसम विभाग दिल्ली माने वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक आगामी तीन दिनों तक प्रदूषण बढ़ने के आसार नहीं हैं. तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान है. नॉर्थ वेस्ट से आ रही बर्फीली हवा के चलते फिलहाल प्रदूषण में बढ़ोतरी संभावना कम है. बुधवार तक हवा की रफ्तार में बढ़ोतरी की संभावना है. दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद बेहद खराब श्रेणी के निचले स्तर पर ही रहने का अनुमान है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से लगातार दिल्ली में आबोवहा बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई है. 

प्रदूषण का स्तर बेहद खराब

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को सापेक्षिक आर्द्रता 44 से 100 फीसदी के बीच दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 330 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है. बता दें कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है.

Delhi Fire Breaks: दिल्ली के शकरपुर में झुग्गी में लगी आग, एक की मौत और एक की हालत गंभीर

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की बढ़ी मांग, दो हफ्ते के अंदर 200 फीसदी बढ़े आवेदन
LPG संकट के बीच दिल्ली में PNG कनेक्शन की बढ़ी मांग, दो हफ्ते के अंदर 200 फीसदी बढ़े आवेदन
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सरप्राइज! सुबह सुबह कई इलाकों में बारिश
दिल्ली में मौसम का सरप्राइज! सुबह सुबह कई इलाकों में बारिश
Delhi News: बवाना मर्डर केस में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश
दिल्ली: बवाना मर्डर केस में फरार आरोपी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, दोस्तों के साथ मिलकर रची थी साजिश
Delhi News: कोर्ट से फरार नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई
दिल्ली: कोर्ट से फरार नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार, पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने की कार्रवाई

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल, जानें
ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किसके लिए खोलकर रखने का किया ऐलान? कर दिया साफ, क्या भारत का नाम शामिल?
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
अमेरिका-ईरान के बीच क्या महीनों चलेगा युद्ध? ये खास द्वीप तय कर सकता है भविष्य, समझें कारण
UP Weather: यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदला मौसम, नोएडा-गाजियाबाद में तेज हवाओं के साथ बारिश, लखनऊ में छाए बादल, IMD ने दी चेतावनी
The Kerala Story 2 BO: 'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
'द केरला स्टोरी 2' की 16वें दिन भी नहीं थम रही कमाई, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Formula 1 Standings 2026: चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
चाइनीज ग्रांड प्रिक्स स्प्रिंट के बाद F1 2026 ड्राइवर्स चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल, कौन आगे?
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं
RPF तुम लट्ठ बजाओ हम तुम्हारे साथ हैं" मुंबई लोकल में छपरियों को स्टंट करता देख भड़के यूजर्स
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
बिगड़ रहा है आपका भी फोकस, एक्सपर्ट से जानें कैसे लगाएं एक जगह पर ध्यान?
Embed widget