एक्सप्लोरर

Delhi Weather: तपती गर्मी के बीच दिल्ली में बढ़ी बिजली की डिमांड, इस बार टूट सकता है पिछले साल का रिकॉर्ड

Delhi Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार से बारिश के होने उम्मीद जताई है. नजफगढ़ सोमवार को दिल्ली का सबसे गर्म स्थानों रहा जहां 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कुछ हिस्सों में सोमवार को लोगों को चिलचिलाती हुई भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा, इस दौरान अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया. राजधानी में भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ने से पावर ग्रिड पर भी दबाव काफी बढ़ गया. दिल्ली के बाहरी इलाकों में काम करने वाले मजदूरों, बेघर लोगों और जानवरों को भी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ा.

अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में दिल्ली में बिजली की मांग अपराह्न साढ़े तीन बजे के आसपास बढ़कर 6,532 मेगावाट हो गई, जो इस सीजन में अब तक की सबसे अधिक मांग है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछली गर्मियों में 7,695 मेगावाट की बिजली की अधिकतम मांग दर्ज की गई थी और इस साल यह 8,100 मेगावाट तक पहुंच सकती है.

बुधवार तक दिल्लीवासियों को मिल सकती है गर्मी से राहत

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अनुमान के मुताबिक बुधवार से बारिश से कुछ राहत मिलने से पहले इसी तरह की स्थिति जारी रहेगी. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक और इस वर्ष अब तक का अधिकतम तापमान है. नजफगढ़ में पारा 46.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया. वहीं, नरेला (45.3 डिग्री सेल्सियस), पीतमपुरा (45.8 डिग्री सेल्सियस) और पूसा (45.8 डिग्री सेल्सियस) में भी लू की स्थिति रही.

आईएमडी ने मौसम में बदलाव को लेकर ये कहा

मौसम में बदलाव के बारे में आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार से उत्तर- पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार तक अधिकतम तापमान कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस नीचे आ जाएगा. इस महीने की शुरुआत में मौसम विभाग ने मई में उत्तर- पश्चिमी भारत में सामान्य से कम अधिकतम तापमान और लू की स्थिति के कम दिनों का अनुमान जताया था. आईएमडी ने दक्षिण- पश्चिम मानसून के आगमन में थोड़ी देरी का अनुमान जताया है और इस दौरान लंबे समय तक अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Delhi: मेयर शैली ओबेरॉय ने MCD अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- 'दिल्ली में विकसित होंगे 157 पार्क'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'10 हजार करोड़ का नुकसान', दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर
'10 हजार करोड़ का नुकसान', दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा लेटर
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
जामिया के परिसर में लिखे नारों पर विवाद, ABVP ने की FIR की मांग
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में...', इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई
'जामिया में आजाद कश्मीर के समर्थन में...', इमरान मसूद ने बताई पूरी सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget