एक्सप्लोरर

Weather Update: दिल्ली में कंपकंपाती ठंड का कहर, अभी और गिरेगा तापमान, जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Today: भारत मौसम विभाग (IMD Update) के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. दिन में बादल छाने का अनुमान है.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी ठंड का कहर जारी है. सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता भी कम रही. दिन में बादल छाने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिलेगी. दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी से राजधानी में ठिठुरन बढ़ रही है.

ठंड से बचने के लिए लोग ले रहे चाय का सहारा

गुरुवार को दिल्ली का तापमान छह ड्रिग्री रहने का अनुमान है. सुबह के समय लोगों अलावा का सहारा लेते नजर आये. चौक चौराहों पर चाय की चुस्की लेते भी देखे गए. सुबह के समय चाय की दुकानों के पहले तुलना में अब कहीं ज्यादा संख्या में लोग नजर आने लगे है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. 26 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. 

दिल्ली के लोगों के लिए बुधवार की सुबह सर्द रही जहां न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा. बुधवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के हिसाब से सामान्य तापामन है. वहीं सापेक्षिक आद्रता 92 दर्ज किया गया. 

 

नाइट शेल्टर में बढ़ी लोगों की संख्या

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में रात के दौरान तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है. बढ़ती ठंड के बीच बेघर लोग रैन बसेरे का सहारा ले रहे हैं. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के सामने बने नाइट शेल्टर सहित दिल्ली के अन्य इलाकों में स्थित नाइट शेल्टरों का भी लोग ठंड से बचने के लिए सहारा लेते देखे गए. 

दिल्ली एक्यूआई में आंशिक सुधार 

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बुधवार को सुधरकर 270 पर आ गया. एक दिन पहले 295 दर्ज किया गया था. इसके बावजूद दिल्ली में एक्यूआई अभी भी 'खराब' श्रेणी में है. शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

Delhi Murder Case: दिल्ली में 400 रुपये के लिए युवक की हत्या, सड़क किनारे मिली लाश, दो गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
शुगर-फ्री से खतरा! स्वीटनर पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत
सत्यम पंडित हो गिरफ्तार, सौरभ भारद्वाज ने दी लिखित शिकायत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget